फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused Ajit s confession They all considered me useless killed everyone

छह जान लेने वाले अजीत का कबूलनामा: बेकार समझते थे मुझे...बहुत दिनों से अपमानित महसूस कर रहा था, तभी मार डाला

Fri, 17 May 2024 08:54 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 May 2024 08:54 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया जब भाई अनुराग ने कर्जा चुकाने की बात से इनकार किया तो गुस्सा आ गया। इसी गुस्से में सबको मार दिया। 

विज्ञापन
Accused Ajit s confession They all considered me useless killed everyone
सीतापुर सामूहिक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले में हुए दिल दहलाने वाले सामूहिक हत्याकांड में जांच और पुलिस की पूछताछ जैसे-जैसे आगे बढ़ रही रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में मां और भाई समेत छह लोगों की हत्या करने वाले आरोपी अजीत ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली कुछ बातें कबूली हैं। पूछताछ में अजीत ने कहा कि मेरे भाई अनुराग का पूरा परिवार मुझे नकारा समझता था... सब कहते थे ये तो मास्टर है क्या कर पाएगा... बहुत दिनों से अपमानित महसूस कर रहा था। जब भाई अनुराग ने कर्जा चुकाने की बात से इनकार किया तो गुस्सा आ गया। इसी गुस्से में सबको मार दिया। 

विज्ञापन

गुरुवार को आईजी रेंज तरुण गावा ने एसपी चक्रेश मिश्र के साथ प्रेस वार्ता कर इस हत्याकांड के खुलासे का दावा किया। अमर उजाला ने बीते 13 मई के अंक में अजीत के कुबूलनामे की बात प्रकाशित की थी। आईजी रेंज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमर उजाला के इस खुलासे पर मुहर लगा दी। आईजी रेंज तरुण गाबा ने बताया कि अजीत ने मात्र 90 मिनट में ही छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लोगों को गुमराह करने के लिए एक कहानी बनाई। यही कहानी सबको बताई। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो अजीत से सख्ती से पूछताछ शुरू हुई। तब जाकर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी अजीत सिंह के बिरुद्ध रामपुर मथुरा थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नब्बे मिनट खेला खूनी खेल, सिर्फ अनुराग और प्रियंका थे निशाने पर
अजीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि जब भाई अनुराग ने पिता के केसीसी के लोन को चुकाने से मना कर दिया तो वह गुस्से से भर गया। उसने शुक्रवार शाम घर में बनी खिचड़ी में नींद की पांच गोलियां मिला दीं। वह सबके सोने का इंतजार करने लगा। वह सिर्फ अनुराग और प्रियंका की हत्या करना चाहता था। मां सावित्री और बच्चों को केवल नींद की गोली देकर सुलाना चाहता था। उसे पता चला कि परिवार के सभी लोग बाहर से खाना खाकर आए हैं।

विज्ञापन

प्रियंका के चहरे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ किए वार
अजीत इसके बाद वह मकान की पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में जाकर लेट गया। रात 2:00 बजे उठा। करीब रात ढाई बजे उसने खूनी खेल शुरू किया। नब्बे मिनट में छह हत्याएं कीं। सबसे पहले उसने पहली मंजिल पर बने प्रियंका सिंह व बच्चों के कमरे का बिजली का मेन पावर स्विच ऑफ कर दिया। गर्मी लगने पर प्रियंका सिंह कमरे से बाहर आ गईं। जहां अजीत ने उसे गोली मार दी। गुस्सा इस कदर था कि प्रियंका के चेहरे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर डाले।

गोली की आवाज सुनकर जागी थीं मां सावित्री
इसी बीच गोली की आवाज सुनकर मां सावित्री जाग गई। इस वजह से मां को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बह अनुराग सिंह के कमरे में गया और उसे गोली मार दी। अजीत ने बताया कि उसने बड़ी लड़की अर्ना सिंह को यह समझाने की कोशिश की थी कि उसके पिता अनुराग ने यह सभी हत्याएं कर खुदकुशी कर ली है। लेकिन अर्ना नहीं मानी और चिल्लाने लगी। उसके साथ आश्वी और आद्विक भी चिल्लाने लगे। अजीत ने अर्ना को गोली मारकर छत से नीचे फेंक दिया। आर्ना के बाद आश्वी और आद्विक को भी छत से नीचे फेंक दिया।

खुलासे के लिए लगी थी एसओजी और आईजी की क्राइम टीम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आईजी रेंज की क्राइम टीम, एसओजी, स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक की टीमें खुलासे के लिए लग गई। इसके साथ एसटीएफ की एक टीम भी एएसपी अमित नागर के नेतृत्व में खुलासे के लिए लग गई। इस दौरान दो बार क्राइम सीन को दोहराया भी गया।

तो पिता के अवैध असलहे से बरसाई थीं गोलियां
अजीत के पिता वीरेंद्र सिंह 1996 के भरत सिंह मर्डर केस में नामजद थे। उस समय उनकी रायफल जमा हो गई थी। इसके बाद उन्होंने एक देशी तमंचा अपने पास रखना शुरू कर दिया था। पिछले वर्ष पिता की मौत के बाद से ही तमंचा अजीत के पास था। इसी असलहे से उसने अनुराग, प्रियंका और अर्ना पर गोलियां बरसाईं।

गुस्से में अनुराग पर चलाया था हथौड़ा
पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि अनुराग सिंह, प्रियंका सिंह और अर्ना सिंह पर गोली चलाई थी। वहीं, सभी छह मृतकों के चेहरे व अन्य शरीर के भागों में गंभीर चोटों के निशान पाये गये। शवों पर इसके अतिरिक्त भी कतिपय चोट के निशान पाये गये। अनुराग सिंह के सिर में 2 गोलियां मारी गई। वहीं, अजीत ने अनुराग पर गुस्से में हथौड़े से भी वार किया था।

पांच दिन में 12 लोगों से हुई पूछताछ
पुलिस टीमों ने अजीत सिंह, उसकी पत्नी विभा सिंह, ताऊ आरपी सिंह, ताई अमरावती, प्रभाकर प्रताप सिंह, मेडिकल स्टोर संचालक, अजीत के ससुर अजय सिंह, बहनोई अकलेंद्र सिंह संग कुल 12 लोगों से पूछताछ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed