{"_id":"66331e6ee9def8ceda020f4c","slug":"accident-two-died-in-an-accident-in-shravasti-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: घर के बाहर तख्त पर बैठे चार लोगों को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: घर के बाहर तख्त पर बैठे चार लोगों को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर
Thu, 02 May 2024 03:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर / जमुनहा (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर / जमुनहा (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 May 2024 03:37 PM IST
सार
श्रावस्ती जिले के गिरंट थाना क्षेत्र के कस्बे में हुए भीषण हादसे में एक अनियंत्रित कार ने घर के बाहर तख्त पर बैठे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
श्रावस्ती में हुए हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती जिले के गिरंट कस्बे में बुधवार देर रात घर के बाहर बैठे चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल चारों लोगों को बहराइच के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार देर रात दिलदहला देने वाली घटना घटी। बदला चौराहे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने यूपी 46 क्यू 8704 सड़क के किनारे बैठे चार लोगों को ठोकर मार दी। यह चारों घर के बाहर तख्त पर बैठे थे।
विज्ञापन
घटना में कस्बा निवासी निजामुद्दीन (60) पुत्र अब्दुल हक, मुशाहिब (45) पुत्र फारूक, रशीद (60) पुत्र अब्दुल हक तथा बहराइच के कुन्ननपुर निवासी काजी मौलाना (35) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज बहराइच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुशाहिब अली व निजामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि राशिद अहमद और मौलाना की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घटना में पास में खड़ी एक मोटर साईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।