फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accident: Two died in an accident in Shravasti.

Shravasti: घर के बाहर तख्त पर बैठे चार लोगों को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर

Thu, 02 May 2024 03:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर / जमुनहा (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर / जमुनहा (श्रावस्ती) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2024 03:37 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले के गिरंट थाना क्षेत्र के कस्बे में हुए भीषण हादसे में एक अनियंत्रित कार ने घर के बाहर तख्त पर बैठे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident: Two died in an accident in Shravasti.
श्रावस्ती में हुए हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती जिले के गिरंट कस्बे में बुधवार देर रात घर के बाहर बैठे चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल चारों लोगों को बहराइच के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार देर रात दिलदहला देने वाली घटना घटी। बदला चौराहे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने यूपी 46 क्यू 8704 सड़क के किनारे बैठे चार लोगों को ठोकर मार दी। यह चारों घर के बाहर तख्त पर बैठे थे।
विज्ञापन


घटना में  कस्बा निवासी निजामुद्दीन (60) पुत्र अब्दुल हक, मुशाहिब (45) पुत्र फारूक, रशीद (60) पुत्र अब्दुल हक तथा बहराइच के कुन्ननपुर निवासी काजी मौलाना (35) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज बहराइच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुशाहिब अली व निजामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि राशिद अहमद और मौलाना की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घटना में पास में खड़ी एक मोटर साईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed