{"_id":"5d2a33638ebc3e6c9c26a7b6","slug":"accident-on-expressway-and-two-friend-died-lucknow-news-lko470552243","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक एसयूवी में घुसी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक एसयूवी में घुसी, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एसयूवी से टकराई बाइक, नौकरी की तलाश में आए दो दोस्तों की मौत
राजधानी के पारा थानाक्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक खड़ी एसयूवी से जा टकराई।
हादसे में बाइक सवार अनुज कटियार (27) व उसके दोस्त मोनू कटियार (28) की मौत हो गई। मोनू अपने दोस्त संग नौकरी की तलाश में निकला था।
हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र के अरौल हलपुरा गांव निवासी अनुज कटियार मोहनलालगंज स्थित एक बिजली विभाग की साइट पर मजदूरी करता था।
शनिवार को वह साथी मोनू कटियार के साथ बाइक से साइट पर आ रहा था। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेस-वे पर उनकी बाइक खड़ी एसयूवी में जा टकराई। हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए।
कार सवार महाराज सवाई सिंह की सूचना पर पहुंची पारा पुलिस दोनों को ट्रॉमा लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर अनुज के चचेरे भाई सुधीर और मोनू के आशीष पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोनू के अलावा परिवार में पिता रमेश चंद व मां कमला हैं।
वहीं, अनुज इकलौता बेटा था। परिवार में पिता विक्रमादित्य, मां शीला देवी और पत्नी है। सालभर पहले ही अनुज की शादी हुई थी। मोनू काम की तलाश में अनुज के साथ आ रहा था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, एसयूवी सवार सवाई सिंह संत हैं। वह तीन साथियों के साथ कार राजस्थान से बिहार जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर एसयूवी खड़ी कर जीपीएस से रास्ते की जानकारी कर रहे थे।
परिवारीजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, एसयूवी सवार सवाई सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।