{"_id":"5ef3abebd2dbf707f14c405a","slug":"ac-bus-between-delhi-and-lucknow-every-two-hours-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-लखनऊ के बीच आज से हर दो घंटे पर एसी बस, सेवा सुबह आठ से रात 10 बजे तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-लखनऊ के बीच आज से हर दो घंटे पर एसी बस, सेवा सुबह आठ से रात 10 बजे तक
Thu, 25 Jun 2020 11:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली लखनऊ एसी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जाने के लिए आज से हर दो घंटे में एसी बस मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ये वॉल्वो बसें आलमबाग से चलकर नोएडा होते हुए दिल्ली बॉर्डर कौशाम्बी तक जाएंगी।
विज्ञापन
आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि दूसरे राज्य के लिए बसों के संचालन पर रोक के चलते लखनऊ से आनंद विहार के लिए कोई बस नहीं चलेगी। इसके बदले यात्रियों को दिल्ली के नजदीक पहुंचाने के लिए एसी बसों को कौशांबी तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यात्रियों को सुबह आठ से रात दस बजे तक बसें मिलेगी। ये बसें आगरा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली बॉर्डर तक चलेंगी। वहीं, दिल्ली से भी सुबह आठ से रात बजे तक लखनऊ के लिए बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
1272 रुपये होगा किराया
लखनऊ से दिल्ली बॉर्डर तक वॉल्वो में सफर पर एक यात्री को 1272 रुपये किराया देना पड़ेगा, जो पहले 1289 रुपये था। बसें दिल्ली के बजाय बॉर्डर तक जाएंगी, इसलिए दूरी कम होने से किराया भी 17 रुपये कम होगा। बसें करीब 519 किमी की दूरी आठ घंटे में पूरी करेंगी। एडवांस व तत्काल में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
सहारनपुर के लिए भी आज से सेवा
सहारनपुर के लिए भी वॉल्वो बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। कैसरबाग अड्डे से रोजाना वोल्वो शाम 5.30 बजे रवाना होकर मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। लखनऊ से सहारनपुर के 634 किमी के सफर का किराया 1571 रुपये होगा। सहारनपुर से भी शाम 5.30 बजे लखनऊ को बस रवाना होगी।