{"_id":"645b617778161262c9048e65","slug":"aap-mp-sanjay-singh-tweets-about-manhandling-with-bjp-leader-in-gauriganj-amethi-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: आप नेता संजय सिंह ने थाने में मारपीट पर भाजपा नेता पर उठाए सवाल, सपा विधायक का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: आप नेता संजय सिंह ने थाने में मारपीट पर भाजपा नेता पर उठाए सवाल, सपा विधायक का किया समर्थन
Wed, 10 May 2023 02:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 May 2023 02:52 PM IST
सार
आप सांसद संजय सिंह ने अमेठी के गौरीगंज थाने में हुई मारपीट पर भाजपा नेता पर सवाल उठाए हैं और सपा विधायक का समर्थन किया है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह ने किया ट्वीट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी के गौरीगंज में सपा विधायक व उनके समर्थकों द्वारा भाजपा नेता दीपक सिंह की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा ने सपा नेता व उसके समर्थकों पर गुंडई करने का आरोप लगाया है। इस पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थन में ट्वीट किया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पहले भाजपाईयों ने सपा विधायक के मामा के लड़के राहुल और कई लोगों को मारा उन पर एफआईआर के लिए विधायक थाने में बैठे थे। भाजपा नेता की हिम्मत देखिये थाने में आकर विधायक को गाली दी। राजनीति अपनी जगह है लेकिन क्या थाने में एक विधायक को मां बहन की गाली देना ठीक है? क्या किसी भाजपा विधायक को कोई मां की गाली देगा तो वो चुप रहेगा?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गौरीगंज कोतवाली में सपा विधायक ने अपने समर्थकों सहित भाजपा प्रत्याशी के पति को पीटा, माहौल तनावपूर्ण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हर साल बिक रहा 44 हजार करोड़ का मसाला-तंबाकू, 14 हजार करोड़ की टैक्स चोरी; शीर्ष पर दिल्ली-UP, महाराष्ट्र
वीडियो वायरल होने पर सपा विधायक ने भी बयान दिया है। सपा विधायक ने कहा कि भाजपा नेता दीपक सिंह बीते चार दिनों से मेरे परिजनों और समर्थकों के पीछे पड़े हैं। कई जगहों पर मेरे समर्थकों को पीटा और उन्हें गौरीगंज में नजर न आने की हिदायत भी दी। गौरीगंज में चार दिन से गुंडागर्दी चल रही थी। उसने मेरे भाई और भतीजे पर हमला किया था। रात भर मैं थाने में बैठा रहा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दीपक को पुलिस संरक्षण दे रही थी। मैं अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका। अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद यह घटना नहीं होती।
दरअसल, कल अमेठी में निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी हैं। वहीं, सपा से तारा पत्नी केडी सरोज प्रत्याशी हैं। कहा जा रहा है कि तारा विधायक राकेश की अगुवाई में ही चुनाव लड़ रही हैं। बीते चार दिनों में दोनों पक्षों में कई झड़प हो चुकी है।