फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and BJP activicts clash in Amethi.

Amethi: गौरीगंज कोतवाली में सपा विधायक ने अपने समर्थकों सहित भाजपा प्रत्याशी के पति को पीटा, माहौल तनावपूर्ण

Thu, 11 May 2023 07:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 May 2023 07:11 PM IST
सार

अमेठी में भाजपा व सपा के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि हालात को नियंत्रित करने के लिए दूसरे थाने की पुलिस भी बुलानी पड़ी।

विज्ञापन
SP and BJP activicts clash in Amethi.
थाने में हुई हाथापाई का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गौरीगंज (अमेठी) शहर कोतवाली में मंगलवार की रात से धरने पर बैठे सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बुधवार को सुबह भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को थाने में पीट दिया। इससे नाराज दीपक के समर्थकों ने कोतवाली के बाहर मौजूद विधायक के मामा के बेटे सहित कई समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना के बाद पूरा कोतवाली परिसर चार घंटे तक छावनी में तब्दील रहा। सपा विधायक के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। घटना में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गौरीगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह और सपा प्रत्याशी तारा के समर्थकों में कई दिनों से तनातनी चल रही है। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव का जिम्मा उनके पति दीपक सिंह संभाल रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी के पति केडी सरोज गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। सपा विधायक का आरोप है कि दीपक व उनके साथी कई दिनों से उन्हें व उनके समर्थकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उन्हें संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन


इसी के विरोध में नाराज विधायक मंगलवार की रात से कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे थे। बुधवार सुबह कोतवाली के बाहर बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद थे। इसी बीच दीपक सिंह एसयूवी से जाते दिखे सपा समर्थकों ने उनका वाहन रोक लिया। विधायक के भाई उमेश प्रताप सिंह ने लोगों को रोकने की कोशिश की, इसी बीच कुछ लोगों ने दीपक की एसयूवी पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें वाहन के शीशे टूट गए। मौका पाकर दीपक के चालक ने वाहन कोतवाली में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। इसी बीच विधायक राकेश प्रताप और उनके समर्थकों ने दीपक पर हमला बोल दिया। जब तक पुलिस बीच बचाव करती भीड ने उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट की सूचना पाकर दीपक के समर्थक भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को बाहर किया। बाहर निकलने के बाद दीपक समर्थकों ने विधायक के ममेरे भाई राहुल सिंह को पीट दिया। इसके बाद पूरे इलाके में अराजकता का माहौल हो गया। इधर, पुलिस ने तुरंत शहर के सभी रास्तों की नाकाबंदी कर दी।

सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी डॉ. इलामारन जी. कई थानों की फोर्स व पीएसी के साथ कोतवाली पहुंचे। डीएम ने विधायक से बात की और उन्हें व उनके समर्थकों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद मामला शांत हुआ। इसी बीच बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, महामंत्री राकेश त्रिपाठी व पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी ने भी भाजपा प्रत्याशी के पति की कोतवाली में हुई पिटाई को लेकर पुलिस को आड़े हाथों लिया।




एक-दूसरे को दी देख लेने की धमकी
मामला इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्ष कोतवाली में ही एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। उनके समर्थकों में भी खासा आक्रोश नजर आ रहा था। पूरे मामले में पुलिस बचाव करती ही नजर आई।

पुलिस की लापरवाही से घटना
दोनों पक्षों के बीच मामला कई दिनों से सुलग रहा था। पुलिस को सब कुछ पता था। खुफिया रिपोर्ट भी थी कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ सकते हैं। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की होती तो घटना से बचा जा सकता था।

पुलिस रच रही मेरी हत्या की साजिश
सपा विधायक राकेश प्रताप ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनकी व उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही है। दीपक सिंह व उनके साथ गैर जनपदों से आए हिस्ट्रीशीटरों को संरक्षण दे रही है। दीपक और उनके लोगों ने मेरे साथ अभद्रता की। मेरे भाई को वाहन से रौंदने की कोशिश की। भतीजे व ममेरे भाई समेत मेरे कई समर्थकों को जमकर पीटा गया। मुझे बचने के लिए थाने में बैठना पड़ा। थाने में भी दीपक व उनके समर्थकों ने गाली गलौज की।

भाजपा प्रत्याशी के पति ने भी पुलिस को लिया आड़े हाथ
भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह ने राकेश प्रताप सिंह पर गुंडई करने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक व उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला बोला। वे थाने में घुसे तो वहां पहले से मौजूद विधायक ने उन्हें पीटा। दीपक ने कहा कि विधायक के साथ दूसरे जिलों से आए हिस्ट्रीशीटर मौजूद हैं। पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। विधायक के साथ पुलिस की भी भूमिका की जांची जानी चाहिए।

चिन्हित किए जा रहे उपद्रवी
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी के पति की ओर से तहरीर मिली है। विधायक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ जनलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली में व बाहर उपद्रव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


...और विधायक ने निकाल ली पिस्टल
गौरीगंज कोतवाली में हुए पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बुधवार की सुबह तब पिस्टल निकाल ली जब एसएचओ अखंड देव मिश्र उनसे बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने पिस्टल निकालकर अपनी कनपटी पर लगा ली, और कहा कि आप लोग चूड़ी पहनकर बैठ जाइए। ऐसे में मैं खुद को गोली मार लूं या उसे मार दूं। हालांकि विधायक कुछ कर पाते इसके पहले उनके भतीजे ने उनसे पिस्टल छीन ली।

विधायक समेत 12 पर केस
बवाल थमने के बाद पुलिस ने दीपक सिंह की तहरीर पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक के बड़े भाई बड़े भाई दिनेश प्रताप सिंह व सुरेश प्रताप सिंह, छोटे भाई उमेश प्रताप सिंह, भतीजे रामेंद्र सिंह व अरुणेंद्र प्रताप सिंह, विधायक के पुत्र अलकेंद्र सिंह, विधायक के ममेरे भाई राहुल सिंह, बछिलाही निवासी रणवीर सिंह, किटियावां निवासी बांके बिहारी सिंह, कुशबैरा निवासी कुलदीप सिंह व दुलापुर निवासी सिंपल सिंह व कई अज्ञात लोगों के प्राणघातक हमला समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएचओ की तहरीर पर उपरोक्त के अलावा 60 अज्ञात लोगों पर धारा 188 के तहत एक और केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed