{"_id":"5f9062fd8ebc3ec5f04310c5","slug":"aap-leader-sanjay-singh-says-bjp-is-snatching-dalit-s-rights","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा शासनकाल में कुचला जा रहा है दलितों का अधिकार : आप सांसद संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा शासनकाल में कुचला जा रहा है दलितों का अधिकार : आप सांसद संजय सिंह
Wed, 21 Oct 2020 10:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
गाजियाबाद में बाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा हिंदू धर्म त्यागने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में दलितों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। दलित बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से जल्द ही पिछडों व दलितों का एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें दोनों वर्गों से जुड़ी समस्याओं की चर्चा होगी और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
आप सांसद बुधवार को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 74 सालों में पहली बार किसी सरकार द्वारा जातिगत राजनीति को इस हद तक बढ़ावा दिया गया है कि पिछडे, दलितों, अल्पसंख्यकों और ब्राह्मणों का सरकार जैसी संस्था पर से विश्वास ही खत्म हो गया है। उन्होंने हाथरस और बलिया की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से दोनों घटनाओं में प्रशासनिक अमला आरोपियों को बचाने में लगा था, उससे स्पष्ट है कि सरकार हत्यारों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
Trending Videos
मायावती पर विश्वास नहीं करेगा दलित समाज
बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए आप नेता ने कहा कि दलित समाज ने चार बार समर्थन देकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन मायावती आज तक हाथरस नहीं गई। खुद को दलितों का मसीहा बताने वाली बसपा सुप्रीमो पर भी अब दलित समाज का विश्वास नहीं रहा।
वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि केंद्र ने इस कानून के जरिये एमएसपी खत्म करके कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और जमाखोरी को कानूनी मान्यता दे दी है।
वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि केंद्र ने इस कानून के जरिये एमएसपी खत्म करके कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और जमाखोरी को कानूनी मान्यता दे दी है।