{"_id":"62f09ec57863ca5f5402119d","slug":"aap-leader-sanjay-singh-demands-action-who-made-illigal-coloneys-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: आप सांसद संजय सिंह की मांग, अयोध्या में अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर कार्रवाई हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: आप सांसद संजय सिंह की मांग, अयोध्या में अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर कार्रवाई हो
Mon, 08 Aug 2022 10:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:57 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के सांसद व नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग अयोध्या में जमीन घोटाला करने के बाद अवैध कालोनी बसा रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टीके प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में अवैध कॉलोनी बसाने वालों में भाजपा नेताओं का नाम सामने आने पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रीराम के नाम पर भाजपा नेता जमीन घोटाला कर रहे हैं। पहले मंदिर के नाम पर जमीन खरीद में करोड़ों का घोटाला किया और अब मेयर और विधायक समेत कई नेता अवैध कॉलोनी के नाम पर बड़े पैमाने पर खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के ही सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच व भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है।
विज्ञापन
अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से जारी अवैध कॉलोनी बसाने वालों के नाम की सूची में वहां के मेयर के अलावा मौजूदा विधायक और एक पूर्व भाजपा विधायक का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि मंदिर के लिए जमीन खरीद घोटाले की तरह इस मामले को भी रफादफा करने की कोशिश होगी।