फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aam aadmi party to become option in uttar pradesh

यूपी की सियासत साफ करेगा 'आप' का झाड़ू

Sun, 15 Dec 2013 03:21 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party to become option in uttar pradesh

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


जहां भी साफ व स्वच्छ छवि के प्रत्याशी मिलेंगे पार्टी आम आदमी पार्टी उन्हें लड़ाएगी।

लोकसभा चुनाव के लिए भी ‘आप’ किसी भी दल से समझौता नहीं करेगी।

यूपी में भी बनेगी विकल्प
दिल्ली के चुनाव में अरविंद केजरीवाल के हमसाया बनकर साथ रहे संजय सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचे। हजरतगंज कॉफी हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि ‘आप’ उत्तर प्रदेश में भी साफ-सुथरी राजनैतिक पार्टी का विकल्प बनेगी।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि जहां भी अच्छे उम्मीदवार मिलेंगे हम उन्हें चुनाव में लड़ाएंगे।

सपा बनी मुलायम परिवार प्राइवेट लिमिटेड पार्टी
मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि सपा की प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि प्राइवेट लिमिटेड पार्टी की तरह काम कर रही है। सपा को उन्होंने मुलायम परिवार प्राइवेट लिमिटेड पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा व सपा दोनों ही दलों ने जातिवाद, पिछड़ों व दलितों को बांटने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने बताया कि दिल्ली में सरकार बनाने के प्रश्न पर संजय सिंह ने कहा कि बिना शर्त समर्थन एक राजनैतिक जुमला है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस ने बिना शर्त समर्थन देकर चार-पांच सरकारें बनवा चुकी है। लेकिन सभी सरकारों को कांग्रेस ने ही गिराया है। इसलिए ‘आप’ ने भाजपा व कांग्रेस से समर्थन लेने से पहले 18 शर्तें रखी हैं।

इन शर्तों के जवाब आने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

‘आप’ करेगी जातिवाद तोड़ो देश जोड़ो यात्रा
आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश में ‘जातिवाद तोड़ो देश जोड़ो’ यात्रा निकालेगी। यह निर्णय शनिवार को ‘आप’ की अवध जोन की कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। लखनऊ के दारूलशफा के ए ब्लॉक कॉमन हॉल में आयोजित अवध जोन की बैठक में ‘आप’ को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

होगी झाड़ू चलाओ यूपी बचाओ रैली
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, पूर्व सांसद इलियास आजमी व अवध जोन की संयोजिका अरूणा सिंह की मौजूदी में हुई इस बैठक में तय किया गया है कि ‘जातिवाद तोड़ो देश जोड़ो’ यात्रा के बाद प्रदेश में ‘झाड़ू चलाओ यूपी बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी।


अवध जोन की बैठक के बाद रविवार को ‘आप’ पूर्वांचल जोन की बैठक करेगी। इसके बाद सोमवार को बुंदेलखंड जोन की बैठक होगी। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा।

अवध जोन की बैठक में अरविंद वाजपेयी, ओमेन्द्र भारत, राजबहादुर सिंह, पवन मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, वैभव माहेश्वरी, मनुज सिंह, अनमोल, विशाल, डॉ. अनुराग पांडेय, विकास श्रीवास्तव, दिग्गज पांडेय, सुधीर मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed