फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man was murdered with a sharp weapon after entering his house in Aliganj

Lucknow News: अलीगंज में घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 05 Jun 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered with a sharp weapon after entering his house in Aliganj
युवक की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।
लखनऊ। अलीगंज के त्रिवेणीनगर शिवलोक कॉलोनी निवासी बाबूलाल (26) की बुधवार रात 11:30 बजे घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोप इंदिरानगर निवासी रिश्ते के भांजे अनुज शुक्ला पर लगा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि बाबूलाल मूल रूप से सीतापुर के अटरिया के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। बुधवार रात पत्नी व परिवार के अन्य लोग पड़ोस में गए थे। वह घर पर अकेले थे। आरोप है कि इसी बीच इंदिरानगर निवासी रिश्ते का भांजा अनुज उनके घर पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। खटपट की आवाज होने पर बाबूलाल ने उसे देख लिया और शोर मचाने का प्रयास किया। खुद को फंसता देख आरोपी ने बाबूलाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाबूलाल के गले पर गंभीर चोट लगी। इस बीच घरवाले आ गए। दरवाजा बंद होने पर खटखटाया तो आरोपी पीछे के रास्ते से भाग गया। दरवाजा न खुलने पर परिजन जब पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए तो बाबूलाल को खून से लथपथ पाया। इसके बाद उन्हें ट्राॅमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि आरोपी भांजे की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। छानबीन में पता चला है कि आरोपी कुछ दिन पहले ही छेड़छाड़ के मामले में इंदिरानगर थाने से जेल गया था। 15 दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया है। बाबूलाल के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में नजर आया आरोपी

एसीपी अलीगंज ने बताया कि सबसे पहले पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि चोर बाबूलाल के घर में घुसा था। उसी ने उन पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला चोर नहीं बल्कि उनके रिश्ते का भांजा अनुज है। अभी तक की छानबीन में पता चला है कि छेड़खानी के जिस मामले में आरोपी जेल गया था, उसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया है। एसीपी का कहना है कि आरोपी के पकड़ने जाने के बाद ही हत्या की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed