{"_id":"69163a798a48488e990bfdf2","slug":"a-young-man-dressed-as-a-lawyer-stole-a-copy-of-the-court-order-lucknow-news-c-13-knp1002-1471044-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वकील की ड्रेस में पहुंचे युवक ने कोर्ट से आदेश की कॉपी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वकील की ड्रेस में पहुंचे युवक ने कोर्ट से आदेश की कॉपी चुराई
Fri, 14 Nov 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज स्थित एसीजेएम कोर्ट से मंगलवार को वकील की ड्रेस में पहुंचे युवक ने आदेश की कॉपी चोरी कर ली। लिपिक कमलेश कुमार ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वह धमकाते हुए भाग निकला। लिपिक ने वजीरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कमलेश कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के लिपिक हैं। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को एचडीएफसी बैंक बनाम बीएल वर्मा केस का आदेश पारित हुआ था। ऐसे में दूसरे पक्ष ने केस को दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए अर्जी दी थी। सीजेएम कोर्ट ने एसीजेएम कोर्ट से मामले की आख्या मांगी थी।
कमलेश के मुताबिक अगले दिन वह एक मामले की फाइल लेकर जब पीठासीन अधिकारी के कार्यालय से अपने कमरे में लौटे तो उन्हें एक युवक वकील की ड्रेस में दिखा। युवक फाइल में रखी एचडीएफसी बैंक बनाम बीएल वर्मा के केस के आदेश की कॉपी निकाल रहा था। उन्होंने जब विरोध किया तो वह कॉपी लेकर उन्हें धक्का देते हुए भाग निकला। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पीठासीन अधिकारी को दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी युवक दिखा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।