फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man did stunt with a car on G-20 road, police arrested him

Lucknow News: युवक ने जी-20 रोड पर कार से किया स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A young man did stunt with a car on G-20 road, police arrested him
कार से स्टंट करता युवक। - फोटो : कार से स्टंट करता युवक।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित जी-20 रोड पर चलती कार में स्टंट करने वाले हुसैनगंज बर्फखाना निवासी मो. काशिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। स्टंट में इस्तेमाल की गई कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर व्रज नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को जी-20 रोड पर लाल रंग की कार से स्टंट करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार के नंबर से पता चला कि कार मो. काशिफ की है। बुधवार को पुलिस ने काशिफ के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही उसे शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed