फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young girl climbed on a tower in Jahangirganj in Ambedkarnagar.

Ambedkarnagar: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस ने दिलाया शादी कराने का भरोसा

Tue, 21 May 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 May 2024 04:45 PM IST
सार

दो घंटे के ड्रामे के बाद जब पुलिस ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया तो टावर से नीचे उतरी। उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

विज्ञापन
A young girl climbed on a tower in Jahangirganj in Ambedkarnagar.
टॉवर पर चढ़ गई युवती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग में शादी की जिद को लेकर मंगलवार सुबह एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद शादी का भरोसा दिलाए जाने पर टावर से उतरी युवती को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

विज्ञापन


10 दिन पूर्व ही युवती के पिता ने प्रेमी बताए जा रहे युवक के विरुद्ध थाने में मारपीट आदि का मुकदमा भी दर्ज कराया था। जहांगीरगंज थाना के एक गांव निवासी दलित युवती का निकट के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- इंडी गठबंधन वाले औरंगजेब वाला जजिया कर वसूलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पश्चिम यूपी के जिले सबसे ज्यादा गर्म, लू-आंधी को लेकर जारी किया गया अलर्ट, बुंदलेखंड भी तपा


इस बीच मंगलवार को युवती जहांगीरगंज सीएचसी के पीछे स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सभासद बालगोविंद तिवारी ने पुलिस को जानकारी दी तो मौके पर पुलिस टीम के साथ सीओ राम बहादुर सिंह व निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव पहुंचे। ध्वनि विस्तारक यंत्र के सहारे युवती से संपर्क साधा।

वार्ता करने के लिए मोबाइल नंबर दिया जिसके जरिए हुई वार्ता में युवती प्रेमी युवक से शादी की जिद करती रही। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे के बीच पुलिस ने जब शादी का भरोसा दिलाया तब युवती नीचे उतरी। पुलिस टीम उसे थाने ले गई। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed