फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman murdered her four children, See the big news of Uttar Pradesh.

UP Big News: महिला ने चार बच्चों को ईंट से कूचकर मार डाला, कुमार विश्वास की मुश्किलें बढ़ीं, देखें- बड़ी खबरें

Sat, 02 May 2026 05:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 02 May 2026 05:55 PM IST
सार

यूपी के अंबेडकरनगर में एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी और फरार हो गई। वहीं, जातिगत जनगणना को लेकर निदेशक में प्रेसवार्ता की। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें:

विज्ञापन
A woman murdered her four children, See the big news of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी और फरार हो गई। महिला पति के एक पाकिस्तानी महिला से निकाह करने से तनाव में थी। वहीं, प्रदेश में जनगणना को लेकर निदेशक ने जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में दो चरणों में जनगणना पूरी की जाएगी। कवि डॉ. कुमार विश्वास की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, सीएम योगी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें: 

विज्ञापन


अंबेडकरनगर में सनसनीखेज वारदात, मां ने ईंट से कूचकर चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट
अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर तीन बजे एक घर में बिस्तर पर चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब थी। बताया जा रहा है कि महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने पुत्र शफीक, सउद, उमर व पुत्री बयान के साथ मीरानपुर में रहती थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जनगणना 2027: यूपी में दो चरणों में होगा सर्वे, जातिगत आंकड़े भी जुटेंगे, 1 मार्च 2027 तक होगी जनसंख्या की घोषणा
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। पहले चरण में घरों का सर्वे और दूसरे में जनसंख्या व जातिगत आंकड़े जुटाए जाएंगे। 1 मार्च 2027 को अंतिम जनसंख्या घोषित होगी। इस प्रक्रिया में लाखों कर्मचारी शामिल होंगे और घर-घर जाकर सामाजिक व आर्थिक जानकारी एकत्र की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी का सख्त निर्देश, बोले- खोदी गई सड़क और गड्ढे तुरंत भरें, जल जीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल जीवन मिशन के तहत खुदाई का काम करते समय सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और कार्य संपन्न होते ही खोदी गई सड़कों व गड्ढों को तत्काल भरा जाए। पढ़ें पूरी खबर

कुमार विश्वास और सोमनाथ भारती की बढ़ीं मुश्किलें, आचार संहिता उल्लंघन मामला एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचा
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कवि डॉ. कुमार विश्वास, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह मामला अब एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में पहुंच गया है। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए अगली तारीख 15 मई तय की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही समन जारी हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर

सिलिंडर के दाम बढ़े: मायावती बोलीं- जनता बेचैन, चुनाव काल की तरह अब भी डीजल-पेट्रोल के दाम नियंत्रित करे सरकार
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में एकमुश्त 993 रुपये बढ़ाए जाने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से जनता में बेचैनी है। इससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रित किए गए थे। सरकार अब भी वही तरीका अपनाएं। पढ़ें पूरी खबर  


Kannauj Accident: ग्रीनफील्ड हाईवे पर बिछी लाशें; ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत और एक गंभीर घायल

गुरसहायगंज में ग्रीनफील्ड हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में जौनपुर के दो युवकों और गुरसहायगंज के व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, युवती गंभीर रूप से घायल है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पढ़ें, पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed