फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Census 2027: Survey in UP to be conducted in two phases; caste-based data will also be collected, and the popu

जनगणना 2027: यूपी में दो चरणों में होगा सर्वे, जातिगत आंकड़े भी जुटेंगे, 1 मार्च 2027 तक होगी जनसंख्या की घोषण

Sat, 02 May 2026 01:50 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 02 May 2026 01:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। पहले चरण में घरों का सर्वे और दूसरे में जनसंख्या व जातिगत आंकड़े जुटाए जाएंगे। 1 मार्च 2027 को अंतिम जनसंख्या घोषित होगी। इस प्रक्रिया में लाखों कर्मचारी शामिल होंगे और घर-घर जाकर सामाजिक व आर्थिक जानकारी एकत्र की जाएगी।

विज्ञापन
Census 2027: Survey in UP to be conducted in two phases; caste-based data will also be collected, and the popu
निर्देशक जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक शीतल वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह प्रक्रिया वर्ष 2025 से ही विचाराधीन है और इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। जनगणना का अंतिम समय 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे निर्धारित किया गया है, जिसके आधार पर देश की कुल जनसंख्या घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2027 तक सभी राजस्व प्रशासनिक इकाइयों को फ्रीज कर दिया जाएगा। इस दौरान कोई नया गांव या तहसील नहीं बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


इसी चरण में जातिगत जनगणना भी की जाएगी

पहले चरण में 22 मई से 20 जून 2026 तक घरों की गणना (हाउस लिस्टिंग) की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रत्येक व्यक्ति की गणना होगी। इसी चरण में जातिगत जनगणना भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को लगभग 3.90 लाख गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है और करीब 5 लाख कार्मिक इस कार्य में लगाए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में 800 से 1000 लोगों की गणना की जाएगी। प्रशिक्षण प्रक्रिया 10 मई तक पूरी कर ली जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर से लेकर फील्ड ट्रेनर तक की नियुक्ति की गई है।


जनगणना का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा, जिसमें मकानों, संपत्तियों और व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। स्लम क्षेत्रों और शून्य आबादी वाले इलाकों को भी शामिल किया जाएगा। इस विशाल अभियान के माध्यम से प्रदेश और देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का विस्तृत आंकलन संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed