फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman had gone to Khurdahi market by e-rickshaw, a case of murder registered

Lucknow News: ई रिक्शा से खुर्दही बाजार गई थी महिला, हत्या का केस दर्ज

Fri, 05 Sep 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A woman had gone to Khurdahi market by e-rickshaw, a case of murder registered
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। महिला के पति ने परिचित छोटू पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। छानबीन में पता चला है कि महिला ई रिक्शा से खुर्दही बाजार गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में बाइकसवार दो युवक नजर आए हैं। एक युवक हेलमेट पहने था, जबकि दूसरे ने गमछे से चेहरा ढंका था। दोनों महिला से बात करते भी दिखे। बाइकसवार युवक ने करीब एक घंटे तक महिला का इंतजार किया था। उधर, महिला के पति का कहना है कि रविवार शाम को पौने छह बजे उनकी पत्नी घर से निकली थीं। आरोप है कि महिला के साथ छोटू भी गया था। पुलिस ने महिला की बेटी और दामाद से भी पूछताछ की है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। डीसीपी दक्षिणी ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार देर रात गांव में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। डीसीपी का कहना है कि जल्द ही वारदात का राजफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच टीमें गठित, एसटीएफ भी लगाई गई
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। एसटीएफ भी हत्यारों की तलाश कर रही है। सर्विलांस टीम ने पीड़ित परिवार के लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। सीडीआर की मदद से छानबीन की जा रही है। परिजनों के बयान भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारों ने खरीदा था मीट और शराब
छानबीन में पता चला है कि हत्यारों ने महिला को साथ ले जाने से पहले मीट और शराब खरीदी थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले शराब पार्टी की गई थी। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि बाइकसवार युवक की पहचान होते ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में एक जगह चार से पांच संदिग्ध आपस में बात करते भी दिखे हैं।

ये है मामला

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार रात रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। महिला के निजी अंग क्षतिग्रस्त किए गए थे। मौत का कारण शॉक व हेमरेज आया है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की दिशा में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article