फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman died when a truck crushed her in Gonda.

Gonda News: सांड़ के हमले से बचने की कोशिश में महिला की ट्रक से कुचलकर मौत

Mon, 13 Nov 2023 06:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Nov 2023 06:24 PM IST
सार

नवाबगंज कस्बे में सांड़ के हमले से बचने की कोशिश में एक महिला ट्रक के नीचे आ गई। उसकी कुचलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
A woman died when a truck crushed her in Gonda.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोंडा जिले के नवाबगंज कस्बे के कटी तिराहे पर सांड़ के हमले से बचने के लिए भागी महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी राम सुन्दर ने बताया कि उनकी बहू रेखी देवी ( 35 ) पत्नी घनश्याम रविवार की रात में बाजार से अपने घर की तरफ आ रही थी कि कस्बे के कटी तिराहे पर अचानक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे बचने के लिए वह सड़क के दूसरी तरफ भागी।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके ही मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed