{"_id":"656221d4a8594a4fe2054a45","slug":"a-woman-died-after-falling-from-roof-in-sirsiya-in-shravasti-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: बंदर के हमले से बचने की कोशिश में छत से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: बंदर के हमले से बचने की कोशिश में छत से गिरी महिला, मौत
Sat, 25 Nov 2023 10:03 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:03 PM IST
सार
सिरसिया क्षेत्र में एक महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। बचने की कोशिश में महिला छत से नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र के ग्राम गंगापुर के मजरा मध्यनगरा में शनिवार शाम छत पर गई महिला पर बंदर ने हमला कर दिया जिससे महिला छत से नीचे गिर गई। जिसे बहराइच रेफर किया गया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मधनगरा निवासी प्रमिला देवी (30) पत्नी सुरेन्द्र कुमार शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने घर के छत पर गईं थी। जहां उस पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे बचने के प्रयास में महिला छत से नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल प्रमिला को शोर सुनकर पहुंचे परिवार के लोगो ने एम्बुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने प्रमिला देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजन शव को अपने साथ घर ले आए है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्रमिला की मौत के बाद उसकी चार बेटियों व दोनों बेटों का रो रोकर बुरा हाल है।