{"_id":"64b8e15e62877538ac017ec5","slug":"a-woman-commits-suicide-in-mawai-thana-kshetra-in-ayodhya-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला: पति बोला- दामाद के व्यवहार से क्षुब्ध थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला: पति बोला- दामाद के व्यवहार से क्षुब्ध थी पत्नी
Thu, 20 Jul 2023 12:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:55 PM IST
सार
अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने फांसी लगा ली। पति ने दामाद पर आरोप लगाया और कहा कि पत्नी दामाद के दुर्व्यवहार से आहत थी।
विज्ञापन
मृतका के पति राजू से घटना के बावत जानकारी लेते सीओ रुदौली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर नेवादा गांव में गुरुवार सुबह एक 38 वर्षीय महिला आरती पत्नी राजू अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटकती हुई पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ मवई ओम प्रकाश तिवारी व सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान मृतका के पति राजू ने बताया कि लालगंज प्रतापगढ़ निवासी दामाद मिथुन बुधवार को बेटी को विदा कराने के लिए आया था। जिस पर उसकी पत्नी ने कहा दो चार दिन और रह लेने दो। बस इतनी सी बात पर दामाद ने उसकी पत्नी को बहुत गाली दी। रात्रि में आरती ने भोजन भी नहीं किया। सभी लोग सो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा सांसद की मांग, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए केंद्र, हालात बेकाबू, जनता का सीएम पर भरोसा नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने कैप्टन अंशुमान को दी श्रद्धांजलि: परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी
अगले दिन गुरुवार की सुबह जब राजू उठा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी आरती घर के अंदर ही छप्पर के बांस में लगे फांसी के फंदे पर झूल रही थी। मृतका के पति राजू ने बताया कि उसके दामाद के गलत व्यवहार से क्षुब्ध होकर उसकी पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या ही लग रहा है लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आ जाए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सीओ ने बताया शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।