फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman beaten up and thrown out of house for not fulfilling the need of dowary.

Lucknow: दहेज में 30 करोड़ रुपये न देने पर विवाहिता को घर से निकाला, 4 करोड़ का ठेका दिलाने पर भी नहीं माने

Tue, 30 May 2023 12:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 May 2023 12:39 PM IST
सार

देश के नामी वित्तीय समूह के मालिक की भांजी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। मामले में पति, सास व जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
A woman beaten up and thrown out of house for not fulfilling the need of dowary.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के एक नामी वित्तीय समूह के मालिक की भांजी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने 30 करोड़ रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों ने कई बार मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। महानगर थाना पुलिस ने महिला के पति, सास व जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


न्यू हैदराबाद निवासी 30 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2010 में करन चंदा से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद से ही सास बेला चंदा का रवैया ठीक नहीं था। वह आए दिन कम दहेज लाने पर ताने देने लगीं। महिला ने मां को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद 50 लाख रुपये करन व उसकी मां बेला को दिए गए। साथ ही मामा ने अपने संपर्क का इस्तेमाल कर एक ठेका करन को दिलाया। इससे करीब चार करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधान परिषद उपचुनाव: लोकसभा चुनाव के नए सियासी समीकरणों के संकेत, अपने-अपने गठबंधन को बचाए रही BJP-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीएम-पुलिस के चक्कर में बैंकों के 9,500 करोड़ रुपये फंसे, 8.58 लाख रिकवरी सर्टिफिकेट जारी


आरोप है कि इतना सब करने के बाद भी ससुराल में उसे परेशान किया जाता रहा। वर्ष 2015 में गर्भवती होने पर पति और सास की मारपीट से गर्भपात हो गया। वर्ष 2016 में ससुरालियों की मारपीट से उसका दोबारा गर्भपात हो गया। महिला का आरोप है कि वर्ष 2019 में उसके पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ था। वह पिता की तीमारदारी करने लगी। इसका फायदा उठाते हुए पति ने दूसरी महिला से संबंध बना लिए। सच्चाई पता चलने पर विरोध किया तो पति करन ने मारपीट कर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रशांत मिश्रा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed