{"_id":"6418194223b764973a08b2a4","slug":"a-vehicle-carrying-ba-papers-hits-devider-in-reusa-in-sitapur-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बीए का पेपर लेकर जा रहा वाहन डिवाइडर से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बीए का पेपर लेकर जा रहा वाहन डिवाइडर से टकराया, चालक की मौत
Mon, 20 Mar 2023 02:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:00 PM IST
सार
सीतापुर जिले के रेउसा में एक बीए का पेपर ले जा रहा वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पेपरों को विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना रेउसा इलाके में बीए के पेपर लेकर जा रहा एक वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय प्रशासन को पेपर की कस्टडी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ के थाना गोसाईगंज रकीबाबाद निवासी रामप्रसाद (45) यूनिवर्सिटी से वाहन में बीए के पेपर लेकर निकला था। सुबह के समय रेउसा कस्बे में अटल चौक के पास वाहन डिवाइडर से टकरा गया। उसमें रखे पेपरों को क्षेत्र में स्थित प्रेम प्रकाश कमला देवी डिग्री कॉलेज मे जाना था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कम वोट देने वाले बूथों के लिए सपा बनाएगी नई रणनीति, सड़क से सदन तक करेगी संघर्ष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 80 फीसदी प्राथमिक सहकारी समितियों पर भाजपा का कब्जा, लखनऊ में 76 में से 61 पर भाजपा जीती
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस बल की सुरक्षा में वाहन में पेपर रखे रहे। पुलिस ने तंबौर में स्थित कृष्ण पाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक को मौके पर बुलाया और पेपर उनके सुपुर्द कर दिए।
एसओ संतोष कुमार ने बताया पेपर को अन्य विद्यालय के प्रबंधन को सुपुर्द कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।