लखनऊ के माल-इटौंजा रोड स्थित रामनगर गांव के पास रविवार सुबह अचानक एक वैन में आग लग गई। वैन धू-धू कर जलने लगी। उसमें सवार नौ लोेगों को राहगीरों की मदद से बचा लिया गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस के मुताबिक, हादसा शॉर्ट-सर्किट से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
फर्राटा भर रही सवारियों से भरी वैन बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन