फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A treasure trove of books, absolutely free

Lucknow News: किताबों का खजाना, बिल्कुल मुफ्त

Fri, 24 Oct 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A treasure trove of books, absolutely free
राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस में शुरू हुई निशुल्क लाइब्रेरी। विभाग
लखनऊ। राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी (यूपीआरटीओयू) के लखनऊ के तेलीबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में निशुल्क लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य लोगों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना और सभी आयु वर्ग के लोगों को ज्ञान के स्रोत तक पहुंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

लाइब्रेरी का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। यहां इतिहास, साहित्य, यात्रा वृत्तांत, धार्मिक ग्रंथों और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों की आत्मकथाओं जैसी करीब एक हजार किताबों का संग्रह उपलब्ध है। पाठकों के लिए बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा भी है।
विज्ञापन


इस लाइब्रेरी में किताबें बाहर नहीं ले जाई जा सकतीं, उन्हें वहीं बैठकर पढ़ा जा सकता है। सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता दी गई है, हालांकि युवा भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक पाठक आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर नियमित सदस्य बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल से निशुल्क लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। यहां सीनियर सिटीजन के साथ-साथ युवा भी जुड़ सकते हैं। ये सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है।

- डॉ. अलका वर्मा, क्षेत्रीय निदेशक, यूपीआरटीओयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed