फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A SO got suspended for procession during lockdown in Sitapur.

सुल्तानपुर में लाइन हाजिर एसओ ने निकाला विदाई जुलूस, पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड

Wed, 29 Apr 2020 07:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Apr 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
A SO got suspended for  procession during lockdown in Sitapur.
एसओ प्रवीण कुमार। - फोटो : amar ujala

एक महीने से अधिक समय से चल रहे लॉकडाउन के अनुपालन में लगी पुलिस ने बुधवार को खुद इसकी धज्जियां उड़ा दीं। लाइन हाजिर किए गए एसओ चांदा की विदाई में ऐसा जुलूस निकला कि सरकार की सोशल डिस्टेंसिंग की मंशा तार-तार हो गई। इस जुलूस में थाने के कुछ सिपाहियों के साथ ही क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे। लोगों में अधिकतर ने मास्क भी नहीं पहना था। मामला सामने आने के बाद देर शाम पुलिस कप्तान ने लाइन हाजिर एसओ सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


वर्तमान समय में पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिले की पुलिस रात-दिन एक कर लॉकडाउन का अनुपालन कराने में लगी है। इस कवायद में कभी-कभी उस पर सख्ती के आरोप भी लगते रहते हैं। बेवजह टहलते मिलने पर लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हो रहे हैं। एसपी शिवहरी मीणा खुद भी रात-दिन गश्त कर लोगों से लॉकडाउन के पालन की अपील कर रहे हैं। ऐसे माहौल में बुधवार को कुछ पुलिस वालों ने ही लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
विज्ञापन


दरअसल एसपी शिवहरी मीणा ने बुधवार को चांदा थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को लाइन हाजिर कर दिया था। जिस माहौल में लोगों को घर से निकलने तक की इजाजत नहीं है, उसमें चांदा थानाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित किया गया। चांदा थाने में तैनात कुछ सिपाहियों के साथ प्रवीण यादव का चांदा कस्बे में जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए चांदा थानाध्यक्ष रहे प्रवीण यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी की तैसी हो गई। इस भीड़ में अधिकतर लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था।

सस्पेंड कर दिया गया है : एसपी  
एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि उन्हें लॉकडाउन उल्लंघन की सूचना मिली है। यह बहुत ही गंभीर मामला है जिसके बाद प्रवीण यादव को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed