फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A SI abuses to a girl in Lucknow.

Video: चेकिंग के दौरान दरोगा ने छात्रा से की अभद्रता, वीडियो वायरल तो 'एक्शन'

Sat, 21 Jan 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jan 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
A SI abuses to a girl in Lucknow.
चे‌किंग के दौरान की अभद्रता - फोटो : amar ujala
लखनऊ के हजरतगंज में लालबाग चौकी के इंचार्ज ने शुक्रवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी पर ट्रिपलिंग कर रहे स्टूडेंट्स को रोका। चालान का विरोध कर रहे दोनों छात्रों को पुलिस चौकी में ले जाकर पीटा और छात्रा से अभद्रता की।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर स्कूटी का चालान काटकर तीनों को चलता कर दिया। छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करने के साथ सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हजरतगंज क्षेत्र में लालबाग चौकी इंचार्ज ओंकार नाथ यादव अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार शाम चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते हुए कोचिंग से दो छात्र व छात्रा लौट रही थी। यह देख सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा चौकी के बाहर निकलकर रोड पर रोने लगी

A SI abuses to a girl in Lucknow.

दरोगा ने छात्र से स्कूटी के पेपर मांगे और चौकी के अंदर ले गया। आरोप है कि दरोगा ने नोकझोंक कर रहे दोनों छात्रों को थप्पड़ जड़ते हुए गालीगलौज की। सहमे छात्र दरोगा से माफी मांगने लगे।

छात्रा बीच बचाव करने पहुंची तो दरोगा ने उससे गाली गलौज की। छात्रा चौकी से बाहर निकलकर रोड पर रोने लगी। इससे वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह छात्रा को शांत कराकर वापस भेजा। वहीं छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने गंभीरता से लेते हुए एक घंटे बाद ही दरोगा ओंकार नाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया।

देखें वीडियो

A SI abuses to a girl in Lucknow.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed