फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A sepoy slapped students of that created ruckus.

छात्रों को थप्पड़ मारने पर बवाल, प्रदर्शन, सिपाही निलंबित

Wed, 29 Mar 2017 10:59 PM IST
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष Updated Wed, 29 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
 A sepoy slapped students of that created ruckus.
काफी देर तक प्रशासन छात्रों को समझाने में जुटा रहा - फोटो : amar ujala

लखनऊ के अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर एक सिपाही के लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को थप्पड़ मार देने पर छात्रों ने बवाल कर दिया और सिपाही के निलं‌बन पर अड़ गए। सिपाही को निलंबित करने पर छात्र शांत हुए।

विज्ञापन


छात्रों ने सिपाही के निलं‌बन की मांग को लेकर अलीगंज थाना घेरने की कोशिश की। उन्होंने कपूरथला चौराहे पर जाम लगा दिया। मामले की पूरी जानकारी पर लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने सिपाही को‌ निलंबित किया तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


एएसपी ट्रांस गोमती के अनुसार, लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा सौरभ राय शाम को अपने दोस्तों के साथ कपूरथला चौराहे पर चाय पी रहा था। तभी वहां एक सिपाही आया और ठेले वाले को गाली देते हुए वहां से ठेला हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने सिपाही की हरकत का विरोध किया तो वह उन पर ही भड़क गया और छात्रों से आईडी मांगी। छात्रों की बात पूरी होने से पहले ही सिपाही ने छात्रों को गाली देते हुए थप्पड़ मारने लगा। जिसके बाद छात्रों विश्वविद्यालय के अपने दोस्तों को बुला ‌लिया। छात्रों ने जमकर बवाल किया और‌ सिपाही के निलंबन पर ही मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed