फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A rape victim tries to self immolate in Bazar Shukul thana in Amethi.

Amethi News: मुकदमा न दर्ज किए जाने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने अपने ऊपर डाला मिट्टी का तेल

Mon, 18 Mar 2024 01:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Mar 2024 01:51 PM IST
सार

अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता ने कार्रवाई न होने से आहत होकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया।
 

विज्ञापन
A rape victim tries to self immolate in Bazar Shukul thana in Amethi.
महिला को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के बाजार शुकुल थाने के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को कार्रवाई न होने से कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। जब तक वह माचिस लगाती तब तक मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना से अफरातफरी मच गई। कई थानों की पुलिस को कलेक्ट्रेट बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन


बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि आठ मार्च की शाम को सात बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी एकाएक कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया साथ ही जान से मारने की भी कोशिश की। आरोप है कि उसकी कान की बाली, गले का मंगलसूत्र व पायल भी छीन लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - '400 पार एनडीए सरकार' के नारे को साकार करने के लिए प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव ने खड़े किये 360 से ज्यादा स्टार्टअप, इस बार बड़े स्तर पर हो रहा है AI का इस्तेमाल


पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की सूचना उसने थाने पर दी। पुलिस ने उसे दिन भर थाने में बैठाए रखने के बाद भी उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया। उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़िता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। हालांकि जब तक वह माचिस खोजती तब तक वहां पर मौजूद लोगों ने पहुंचकर उसे बचा लिया।

इस घटना से कलेक्ट्रेट में अफरा तफरी मच गई। वहां पर भारी भीड़ लग गई। कलेक्ट्रेट के अफसरों ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। गौरीगंज कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी व एसओ महिला थाना ममता रावत ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

एसओ बाजार शुकुल तनुज पाल का कहना है कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। इस मामले में 2021 में महिला ने पति पर मुकदमा दर्ज कराया था। अब एक बार फिर उसने पति समेत अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। इस मामले की जांच उच्चाधिकारियों के स्तर से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed