फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Plethora of Options After Class 12: Choose a Career Based on Your Interests and Skills.

Lucknow News: 12वीं के बाद विकल्पों की भरमार, रुचि और काैशल के हिसाब से चुनें कॅरिअर

Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A Plethora of Options After Class 12: Choose a Career Based on Your Interests and Skills.
12वीं के बाद विकल्पों की भरमार
लखनऊ। 12वीं के बाद विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है-अब आगे क्या करें। विशेषज्ञों का कहना है कि सही कॅरिअर का चुनाव विद्यार्थियों को रुचि, कौशल और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर करना चाहिए। बदलते समय में पारंपरिक कोर्स के साथ नए विकल्प भी तेजी से उभर रहे हैं। विद्यार्थियों को प्राथमिकता भी तय करनी होगी कि उन्हें प्रोफेशनल कोर्स की तरफ जाना या उच्च शिक्षा के जरिये एकेडमिक्स में।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने 12वीं के बाद विद्यार्थियों के लिए मुनासिब कॅरिअर के सवाल पर कहा कि बदलते दाैर में कॅरिअर के विकल्पों की भरमार है। एआई, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग जैसे पाठ्यक्रमों के जरिये रोजगार के ढेरों विकल्प माैजूद हैं। पेश है प्रो. श्रीवास्तव से बातचीत से निकले कुछ सुझाव।
विज्ञापन

साइंस (मैथ्स/बायो) के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल अब भी प्रमुख विकल्प हैं। मैथ्स के विद्यार्थी बीटेक, बीई और बीआर्क जैसे कोर्स कर सकते हैं। बायो के विद्यार्थी एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी में कॅरिअर बना सकते हैं। इसके अलावा डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बायोटेक्नोलॉजी जैसे नए कोर्स भी अच्छी सैलरी के साथ उभर रहे हैं। रक्षा सेवा, पायलट और आर्किटेक्चर भी आकर्षक विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स और आर्ट्स में भी बढ़े अवसर
कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए बीकॉम, बीबीए के साथ-साथ सीए, सीएस और सीएमए जैसे प्रोफेशनल कोर्स काफी लोकप्रिय हैं। आर्ट्स के विद्यार्थी बीए, लॉ, पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन और होटल मैनेजमेंट में कॅरिअर बना सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन और फैशन डिजाइनिंग भी युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed