{"_id":"595f94bef9a68794bdd0926838dd859d","slug":"a-play-for-a-cause","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक शाम शहीदों के नाम’ 22 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक शाम शहीदों के नाम’ 22 को
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड त्रासदी के बाद जंगलों में फंसे लोगों की मदद के दौरान शहीद हुए जांबाज सैनिकों की याद में और उत्तराखंड पीड़ितों की मदद के लिए 22 सितंबर को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन से जुटे फंड को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। यह जानकारी उदय भारत संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त बिग्रेडियर आरडी सिंह ने रविवार को एक प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में शाम छह बजे से होने वाला यह कार्यक्रम शहीदों के लिए एक श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एंट्री फ्री रखी गई है।
विज्ञापन
आगंतुक स्वेच्छा से दान कर सकते हैं। जुटाई गई राशि उत्तराखंड पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी।
संस्था के संस्थापक निदेशक सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा, संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन नवेद सिद्दीकी, राज्यमंत्री राजा चतुर्वेदी को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में अन्ना मूवमेंट में सक्रिय रहे लूंस बैंड के अलावा जोश थिएटर की टीम अपनी प्रस्तुति देगी। इस दौरान पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष मेजर आशीष चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।