फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A new interpretation of Radha-Krishna's love in Shyam color

Lucknow News: श्याम रंग में उतरी राधा-कृष्ण के प्रेम की नई व्याख्या

Wed, 15 Oct 2025 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A new interpretation of Radha-Krishna's love in Shyam color
रंग लोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंग महोत्सव की दूसरी शाम इस नाट्य प्रस्तुति में प्रेम और अध
लखनऊ। भारतीय पुरातन कथाओं में राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी अमर है जिसके अनेक रूप अलग-अलग ग्रंथों, पुस्तकों, कथाओं और चलचित्रों में देखने को मिलते रहे हैं। मंगलवार की शाम गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में प्रेम की यह गाथा अपने नए कलेवर के साथ मंच पर उतरी, जिसे नाम दिया गया श्याम रंग। रंग लोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंग महोत्सव की दूसरी शाम इस नाट्य प्रस्तुति में प्रेम और अध्यात्म के संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम रंग को अपनी लेखनी में उतारा जावेद सिद्दीकी ने और डिंपी मिश्रा ने इसका निर्देशन किया।
विज्ञापन

नाटक की कहानी महाभारत के युद्ध के बाद से शुरू होती है जब पांडव जीत चुके हैं और कृष्ण द्वारका में अपनी पत्नियों के साथ रहते हैं। रुक्मिणी, जो सबसे बड़ी और बुद्धिमान है, फिर भी अपने स्थान को लेकर असुरक्षा महसूस करती हैं। वह राधा के रहस्य को जानने के लिए एक आयोजन करती हैं और कृष्ण की बांसुरी पाने की यात्रा पर निकल पड़ती हैं। यह नाटक भगवान और मानव के बीच की रेखा की तलाश करते हुए कृष्ण की दिव्यता से अधिक मानवता से रूबरू कराता है। मुख्य भूमिकाओं में डिंपी मिश्रा (कृष्ण) और हर्षिता मिश्रा (राधा) ने सशक्त अभिनय किया। प्रियंक कठेरिया (छोटे कृष्ण) और अर्चना सिंह (छोटी राधा) ने बाललीला के दृश्यों में दर्शकों का मन जीत लिया। पूजा सिंह (रुक्मणी), लक्ष्मीकांत लकी (सत्यभामा), अजय शर्मा (युधिष्ठिर), अमित द्विवेदी (अर्जुन/नंद), स्निग्धा द्विवेदी (यशोदा), राज (दास) और नैंसी (दासी) ने भी अपने अभिनय से कथा को गहराई दी।

रंग लोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंग महोत्सव की दूसरी शाम इस नाट्य प्रस्तुति में प्रेम और अध

रंग लोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंग महोत्सव की दूसरी शाम इस नाट्य प्रस्तुति में प्रेम और अध

रंग लोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंग महोत्सव की दूसरी शाम इस नाट्य प्रस्तुति में प्रेम और अध

रंग लोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंग महोत्सव की दूसरी शाम इस नाट्य प्रस्तुति में प्रेम और अध

रंग लोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंग महोत्सव की दूसरी शाम इस नाट्य प्रस्तुति में प्रेम और अध

रंग लोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंग महोत्सव की दूसरी शाम इस नाट्य प्रस्तुति में प्रेम और अध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed