फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A minor girl raped in a village in amethi.

अमेठी में निकाह का झांसा देकर नाबालिग युवती से एक साल तक रेप, गर्भ ठहरा तो शादी से किया इंकार

Sun, 15 Apr 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला/ तिलोई (रायबरेली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला/ तिलोई (रायबरेली) Updated Sun, 15 Apr 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
A minor girl raped in a village in amethi.
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेठी जिले में मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने निकाह का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक रेप किया। गर्भ ठहर जाने के बाद न सिर्फ शादी से इन्कार कर दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


किशोरी के गर्भवती होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। तय हुआ कि गर्भपात के बाद युवक से निकाह करा दिया जाएगा। किशोरी के विरोध के बावजूद सरकारी अस्पताल में गर्भपात करा दिया गया। अब आरोपी युवक निकाह से इंकार कर रहा है। मोहनगंज पुलिस से न्याय न मिलने पर किशोरी ने एसपी का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर आरोपी युवक हसीन, उसके बाबा, मां, भाई समेत पांच के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मोहनगंज के एक गांव की किशोरी को मो. हसीन ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर करीब एक साल से उससे रेप करता रहा। गर्भ ठहरने की जानकारी हुई तो उसने निकाह का दबाव बनाया। इस पर युवक ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो गांव में प्रधान के घर के सामने पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी ने किशोरी के गर्भपात कराने के बाद निकाह करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed