{"_id":"630f1af37076560afc0081c6","slug":"a-man-who-self-immolated-near-bjp-office-in-lucknow-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भाजपा कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, सिविल अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भाजपा कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, सिविल अस्पताल में चल रहा था इलाज
Wed, 31 Aug 2022 01:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:55 PM IST
सार
बीते शुक्रवार भाजपा कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 60 फीसदी से ज्यादा जल गया था।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के रहने वाले पूर्व संविदाकर्मी बलराम तिवारी की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले बलराम ने भाजपा कार्यालय के सामने आग लगा ली थी उसके बाद से सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बलराम बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। बलराम की पत्नी सोनिया ने मकान मालिक मनीष पाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था साथ ही आम्रपाली चौकी इंचार्ज रमापति पर शिकायत नहीं सुनने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन के सामने भाजपा कार्यालय के गेट नंबर दो के पास शुक्रवार रात बलराम ने आत्मदाह कर लिया था जिसमें वह 60 फीसदी से अधिक जल गया था। सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सोनिया के मुताबिक, करीब पांच महीने पति की नौकरी छूटने से किराया नहीं दे पा रहे थे। नौ हजार रुपये बकाया था। कर्ज लेकर छह हजार रुपये मकान मालिक मनीष को दिया था, बाकी तीन हजार के लिए वह दबाव बना रहा था। मोहलत मांगने पर अभद्रता करता था। पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई नहीं की गई। परेशान होकर आत्मदाह कर लिया।