{"_id":"630f56d410ee1b681b3168e5","slug":"a-man-was-going-to-do-his-seventh-marriage-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सात बच्चों का पिता पांचवी बार करने जा रहा था निकाह, बराती बनकर पहुंचे बच्चों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सात बच्चों का पिता पांचवी बार करने जा रहा था निकाह, बराती बनकर पहुंचे बच्चों ने की मारपीट
Wed, 31 Aug 2022 06:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Aug 2022 06:10 PM IST
सार
सात बच्चों का एक पिता पांचवी बार शादी करने जा रहा था। उसके बच्चे बराती बनकर पहुंच गए तो जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने पिता के द्वारा पांचवी बार निकाह करने की सूचना पर पहुंचे उसके बच्चों और दुल्हन के रिश्तेदारों में मारपीट हो गई। बच्चों का आरोप था कि उनके पिता पांचवी बार निकाह करने जा रहे हैं। जबकि उनकी सात संताने पहले से ही हैं। इस मामले की जानकारी पर निकाह करने वाले युवक के सात बच्चे बाराती बनकर पहुंचे थे। मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटिया निवासी एक युवक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति पांचवी बार निकाह करने के लिए जा रहा था। इसके लिए वह अपनी संपत्ति को पांचवीं पत्नी के नाम करने वाला था। पत्नी ने पहले ही इस मामले की शिकायत शहर कोतवाली इलाके की कोहना चौकी में की थी जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन
इधर, पहली पत्नी को यह सूचना मिली कि उसका पति मंगलवार को कोतवाली देहात इलाके में स्थित सरदार कॉलोनी अपनी शादी के लिए गया हुआ है। जिसकी सूचना पाकर युवक की पहली पत्नी और उसके सात बच्चे बाराती बनकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर उसका पति नहीं मिला, लेकिन जिसके साथ वह शादी करना चाहता था उस युवती के रिश्तेदार मिले। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई भी हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायल लोगों का मेडिकल कराया। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सरदार कॉलोनी गांव में ही युवक की पहली पत्नी का भी माइका है। निकाह होने की सूचना पहली पत्नी को मिली थी। इससे पहले युवक ने कितने विवाह किए हैं। इसकी जानकारी उन्हें नही है। मामले में दोनों पक्षों से सुलह समझौता कराया जा रहा है।