{"_id":"64b50e61bfce5ea723020bf3","slug":"a-man-was-dragged-by-two-men-in-car-for-around-two-kilometers-in-jankipuram-lucknow-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवक का हाथ पकड़ कर कार की खिड़की पर लटकाया, दो किमी. तक घसीटा, दबोचे गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवक का हाथ पकड़ कर कार की खिड़की पर लटकाया, दो किमी. तक घसीटा, दबोचे गए युवक
Mon, 17 Jul 2023 03:18 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jul 2023 03:18 PM IST
सार
मामूली विवाद में कार सवार युवक जानकीपुरम के भवानी बाजार से भिटौली क्रॉसिंग तक युवक को लटका कर ले गए। आरोपी लखनऊ विश्वविद्यालय में संविदा पर तैनात है।
विज्ञापन
घायल युवक सत्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के जानकीपुरम के भवानी बाजार से रविवार रात कार सवार ने युवक सत्तार को खिड़की पर लटकाया और दो किमी. दूर भिटौली क्रॉसिंग तक घसीटते हुए ले गए। किसी तरह युवक कूदा तो चेकिंग कर रहे दरोगा करन सिंह ने देख लिया। पीछा कर कार सवारों को कुछ दूरी पर दबोच लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के अनुसार, सेक्टर छह निवासी सत्तार की भवानी बाजार के पास नाई की दुकान है। उसका साथी डी-ब्लॉक निवासी हर्षित ई-रिक्शा चलाता है। दोनों काम खत्म कर करीब दस बजे घर जा रहे थे। इस दौरान ई-रिक्शा पीछे से आ रहे बृजेश व आकाश की कार में छू गया। दोनों पक्षों में बहस हुई तो दोनों ने कार का शीशा नीचे कर ई-रिक्शा पर पीछे बैठे सत्तार का हाथ पकड़ कर खींचा और दो किमी. तक घसीटते हुए भिटौली क्रॉसिंग तक ले गए। किसी तरह हाथ छुड़ाकर सत्तार कूदा।
विज्ञापन
माजरा समझकर इस दौरान चेकिंग कर रहे दरोगा करन सिंह ने पीछा कर दोनों कार सवार को कुछ दूरी पर रुकवा लिया। अतिरिक्त निरीक्षक के मुताबिक, बृजेश लखनऊ विश्वविद्यालय में संविदा पद पर तैनात है। उसका साथी आकाश छठा मील स्थित प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता है। अतिरिक्त निरीक्षक के मुताबिक सत्तार की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन