फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man was attacked in bahraich city on Aspatal chauraha.

Bahraich: लघुशंका करते समय अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया घायल, देखें वीडियो

Sat, 28 Oct 2023 11:39 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

बहराइच में अस्पताल चौराहे के निकट हुई घटना में बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर निजी अस्पताल संचालक को घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
A man was attacked in bahraich city on Aspatal chauraha.
घटना की सीसीटीवी फुटेज का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच शहर में एक निजी अस्पताल का संचालन कर रहे हैं संचालक पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की। अस्पताल संचालक के पैर में गोली लगी है जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। शनिवार सुबह फायरिंग की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। उन्हें जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शहर के निवासी विनीत सिंह शहर में ही एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। शनिवार सुबह विनीत सिंह बाइक से घर से किसी आवश्यक कार्य से निकले थे। अस्पताल संचालक विनीत जब जिला अस्पताल चौराहे के निकट पहुंचे तो लघु शंका के लिए उन्होंने बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी। विनीत जब लघु शंका कर रहे थे उसी दौरान एक बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब आजम को लेकर सपा-कांग्रेस में हुई भिड़ंत, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने अखिलेश पर बोला हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अभी बात नहीं करेंगे सपा-कांग्रेस, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद ही होगा कोई फैसला




पहली गोली चलने पर विनीत जान नहीं पाए फिर जब पीछे मुड़े तो अपने ऊपर फायरिंग होते देख शोर मचाते हुए भागने लगे। भागते समय एक गोली विनीत के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। फायरिंग और विनीत की चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक फायरिंग कर रहे बाइक सवार बदमाश असलहा हवा में लहराते हुए भाग गए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद फायरिंग की घटना
आसपास के लोगों ने तत्काल जख्मी विनीत को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। घटना की सूचना पाकर कोतवाली नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर विनीत का बयान दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बाइक सवार फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का कहना है की घटना की जांच कर पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed