फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात काफी देर तक खटखटाने पर भी नहीं खुला दरवाजा, तो भाई को हुआ शक, उठाया ये खौफनाक कदम

Fri, 26 Apr 2019 04:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 26 Apr 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
a man murdered his sister in lucknow
रेखा (फाइल फोटो), रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड की बेटी की बुधवार रात घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौका मुआयना के दौरान ऑनर किलिंग का शक हुआ। परिवारीजन दिन भर गुमराह करते रहे। पिता ने खुद को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू के घर सुरक्षा ड्यूटी और पत्नी गीता व बेटे रामेंद्र को काकोरी में तिलक समारोह में बताया। शक होने पर पुलिस ने गुपचुप तरीके से जानकारी जुटाकर भाई से पूछताछ शुरू की। उसने हत्या का राज उगल दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि गांव गोपरामऊ निवासी होमगार्ड ओमप्रकाश यादव ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर अपनी बेटी रेखा यादव (23) की गोली मारकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।सपा नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के घर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात ओमप्रकाश का कहना है कि वह बुधवार शाम छह बजे घर से निकला था। पत्नी- बेटा रामेंद्र यादव काकोरी के उदेत खेड़ा में तिलक समारोह में गए थे। रेखा घर पर अकेली थी। पत्नी व बेटा रात 12 बजे लौटे तो रेखा छप्पर के नीचे चारपाई पर मृत पड़ी थी। उसके माथे पर गोली का निशान था। ओमप्रकाश व परिवारीजनों ने किसी रंजिश से इनकार करते हुए जानकारी दी कि रेखा मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी। 

a man murdered his sister in lucknow
- फोटो : amar ujala

कुंडी खटकने पर खोला दरवाजा, पर फायर की आवाज नहीं सुनी

होमगार्ड की बेटी की गोली मारकर हत्या की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांतवीर, क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पता चला कि रेखा की हत्या के वक्त ताऊ हरिप्रसाद और उसकी मां जनक दुलारी भी घर में मौजूद थीं। हरिप्रसाद की पत्नी सुषमा व बेटा कुलदीप भी तिलक समारोह में गए थे। घर में आने-जाने के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। रामेंद्र व गीता का कहना था कि देर तक कुंडी खटखटाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर वह दूसरे दरवाजे से सुषमा व कुलदीप के साथ घर में दाखिल हुए थे। हरिप्रसाद ने दरवाजा खोला था। हरिप्रसाद ने गोली चलने की बात से इनकार किया। इस पर पुलिस का शक गहराया था।

a man murdered his sister in lucknow
रेखा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

ऐसे गहराया ऑनर किलिंग का शक
परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि रेखा मोबाइल फोन नहीं इस्तेमाल करती थी। घरवालों के मुताबिक, पांच साल पहले हाईस्कूल पास करने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। दो साल से शादी के प्रयास चल रहे थे लेकिन रेखा राजी नहीं थी। रेखा के शव के पास से मोबाइल फोन मिलने पर पुलिस को ऑनर किलिंग का शक गहराया। मोबाइल फोन खंगालने पर प्रेमप्रसंग की भनक लगी। गांव के कुछ लोगों के साथ रेखा के करीबी युवक से तहकीकात हुई और शक की सुई घर पर ही टिक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
a man murdered his sister in lucknow
रामेंद्र - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों से तहकीकात में रामेंद्र, गीता, कुलदीप व सुषमा के तिलक समारोह से देर रात लौटने की पुष्टि हुई। काफी देर तक कुंडी खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने व घर के भीतर आहट पर परिवारीजनों को किसी अन्य की मौजूदगी का संदेह हुआ। हरिप्रसाद ने दरवाजा खोला। अंदर दाखिल होते ही रामेंद्र ने रेखा को जागते देखा। उससे पूछताछ के साथ घर खंगालने लगा।  रेखा व परिवारीजनों के बीच खूब झगड़ा हुआ और इसी बीच गोली चली।
....और भाई ने कुबूल की हत्या की बात
दिन भर साक्ष्य इकट्ठा किए और रेखा के अंतिम संस्कार के बाद पिता, भाई व ताऊ को तहकीकात के बहाने पुलिस ने बुलाया। भाई ने गांव के एक युवक पर संदेह जताया। मोबाइल फोन से एकत्र जानकारी के आधार पर सवालों की झड़ी लगाई। भाई रामेंद्र लड़खड़ाते हुए राज उगलने लगा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि एक युवक से प्रेमप्रसंग को लेकर नाराज रामेंद्र ने .315 बोर के तमंचा से गोली मारकर रेखा की हत्या की थी।

विज्ञापन
a man murdered his sister in lucknow
वारदात के बाद रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala

सच सामने आते ही रो पड़ा पिता

रेखा की हत्या की खबर पर घर लौटे होमगार्ड ओमप्रकाश यादव को राज मालूम हो गया था। बेटी की मौत के गम के  साथ बेटे के फंसने का डर था। इसके चलते अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगने से पूरा घर परेशान था। बेटे की गिरफ्तारी होते ही वह फफक कर रोने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed