यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी के पिता को भी जेल भेजने की मांग को लेकर लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस अफसरों के साथ पहले धक्का-मुक्की की और फिर हाथापाई कर डाली। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 8
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएससी के आदेश पर हंगामा करने वाले एक युवक को हिरासत में लिए जाने पर भीड़ ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और हाथापाई की। इस पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। हंगामा के चलते काफी देर तक कप्तान के दफ्तर पर अफरातफरी का माहौल रहा।
3 of 8
पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट गांव के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी नगमा पुत्री अनीस की शादी करीब आठ माह पूर्व शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कासिफ से हुई थी। 18 अप्रैल को नगमा अपने मायके आई थी, जिसने 20 अप्रैल को घर के ऊपरी हिस्से के कमरे में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
4 of 8
पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की
- फोटो : अमर उजाला
विवाहिता की आत्महत्या के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर आए दिन उसे परेशान करने, मोबाइल पर धमकी देने और शौहर को छोड़कर खुद से शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
5 of 8
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में मुख्य आरोपी शाहवेज व उसके भाई शाहरुख को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, नगमा के परिजन मुख्य आरोपी के पिता को भी जेल भेजने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को नगमा के परिजन ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और मुख्य आरोपी शाहवेज के पिता की भी गिरफ्तारी की भी मांग की। उनका आरोप था कि पुलिस ने जान बूझ कर आरोपी को जेल नहीं भेजा।