थाने में थर्ड डिग्री देने से अधेड़ को पड़ा दिल का दौरा, पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में शुक्रवार शाम कैंट थाने लाए गए निलमथा निवासी कुंवर बहादुर को दिल का दौरा पड़ गया। उसकी हालत बिगड़ने पर सिपाहियों की बैरक में रख दिया गया। इसके बाद परिवारीजन तलाशते हुए पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
परिवारीजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। पत्नी का आरोप है कि इंस्पेक्टर और निलमथा चौकी प्रभारी ने कुंवर को बुरी तरह से थाने में बंधक बना कर पीटा है। इसके कारण दिल का दौरा पड़ गया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच सीओ कैंट को सौंप दी गई।
कुंवर बहादुर का पड़ोसी शंकर लाल के साथ जमीन का विवाद है। इसी मामले में शंकर लाल की शिकायत के बाद इंस्पेक्टर कैंट रंजना सचान ने कुंवर बहादुर को थाने बुलाया। शाम करीब चार बजे थाने में उसे दिल का दौरा पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे सिपाहियों के बैरक में ले जाकर लिटा दिया। उधर कुंवर बहादुर को तलाशते थाने पहुंची पत्नी व बेटी को वह तख्त पर लेटे मिला। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी मिलने पर जब इंस्पेक्टर रंजना सचान वहां पहुंचीं तो परिवारीजनों से उनकी कहासुनी होने लगी। एक सिपाही के समझाने पर परिवारीजन कुंवर बहादुर को लेकर सिविल अस्पताल गए।
वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
सिविल अस्पताल में कुंवर को लेकर पहुंची उसकी पत्नी ने इंस्पेक्टर कैंट पर पीटने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि दूसरे पक्ष से रुपये लेकर उन्होंने पति को दिनभर थाने में बंधक बनाकर पीटा है। इस वीडियो के वायरल होने के कुछ देर बाद एक और 10 मिनट का वीडियो सामने आया, जो कैंट थाना परिसर में बनाया गया था।
इसमें इंस्पेक्टर और परिवारीजनों के बीच कहासुनी रिकॉर्ड है। वीडियो की जानकारी होते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले की जांच सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह को सौंप दी।