{"_id":"683301602586eeadc007b52e","slug":"a-man-commits-suicide-in-vikas-nagar-lucknow-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवक ने फंदा लगाकर जान दी, पिता बोले- कुछ दिन से बेरोजगार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवक ने फंदा लगाकर जान दी, पिता बोले- कुछ दिन से बेरोजगार था
Sun, 25 May 2025 05:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 May 2025 05:09 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में एक युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि वह नशे की हालत में लौटा था और कुछ दिनों से बेरोजगार था।
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ विकासनगर के शेखपुरा कॉलोनी निवासी दिलीप (42) ने शनिवार देर रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
दिलीप के पिता प्रसादी लाल ने बताया कि बेटा प्राइवेट नौकरी करता था, पर कुछ दिन से वह बेरोजगार था।
शुक्रवार को बहू रश्मि दोनों बच्चों को लेकर पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी मायके चली गई थीं। शनिवार रात दिलीप नशे की हालत में घर लौटा और सोने के लिए कमरे में चला गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह परिजन जब दिलीप को जगाने उनके कमरे में पहुंचे तो दिलीप को पंखे से चादर के सहारे लटकता देखा। एसओ विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन