{"_id":"69a8f9eddb85c9a8d80d466d","slug":"a-loco-pilot-in-the-lucknow-railway-division-stripped-down-in-front-of-an-officer-to-demand-medical-leave-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल
Thu, 05 Mar 2026 09:14 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:14 AM IST
सार
लखनऊ रेल मंडल में कार्यरत लोको पायलट ने मेडिकल लीव न बढ़ाने पर अधिकारी के सामने पैंट उतार दी। डॉक्टरों ने उसे पाइल्स सर्जरी के बाद आराम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
घटना का वीडियो हो रहा वायरल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने पाइल्स सर्जरी के बाद मेडिकल लीव न बढ़ाने पर अधिकारी के सामने पैंट उतार दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे भड़की रेलवे यूनियन ने कर्मचारी के अपमान का आरोप लगाते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लखनऊ में तैनात लोको पायलट राजेश मीणा की पाइल्स सर्जरी हुई थी जिसके बाद उसने अधिकारी को मेडिकल रिपोर्ट और दवा दिखाकर छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी जिसे अधिकारी ने रिजेक्ट कर दिया। इससे निराश लोको पायलट ने अधिकारी से कहा कि घाव भी देखना है तो दिखा देता हूं... और ऐसा कहकर अपनी पैंट उतार दी। घटना से रेलवे विभाग मे हलचल है।
विज्ञापन
वहीं, रेलवे यूनियन ने पूरे मामले में गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारी के अपमान का आरोप लगाया है और रेलवे से अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोको पायलट को डॉक्टरों ने घाव पूरी तरह भर जाने के लिए आराम करने की सलाह दी थी जिसके लिए राजेश ने अधिकारी से छुट्टी बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
