{"_id":"64e326efb192e0eaf206d1cf","slug":"a-leopard-attacked-on-a-farmer-in-sakran-in-sitapur-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: खेत में मचान पर सो रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, 20 मिनट तक दोनों लड़ते रहे, ग्रामीण हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: खेत में मचान पर सो रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, 20 मिनट तक दोनों लड़ते रहे, ग्रामीण हुए हैरान
Mon, 21 Aug 2023 02:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सकरन (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सकरन (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:27 PM IST
सार
किसान करीब 20 मिनट तक तेंदुए से भिड़ा रहा। उसकी बहादुरी देखकर किसान भी हैरान रह गए। ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ किसान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के सकरन इलाके में बीती रविवार रात फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर मचान पर चढ़कर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। करीब बीस मिनट तक दोनों के बीच चले मल्ल युद्ध के बाद ग्रामीणों के आ जाने पर तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तेंदुए और किसान के बीच लड़ाई देखी तो वह भी हैरान रह गए। हर तरफ किसान अक्षय लाल की बहादुरी की ही चर्चा हो रही है। सकरन क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी किसान अक्षय लाल (30) पुत्र छोटेलाल रविवार की रात अपने खेत में बने मचान पर बैठा फसल की रखवाली कर रहा था। रात करीब दस बजे अचानक पहुंचे तेंदुए ने मचान पर चढ़कर किसान पर हमला बोल दिया। अपना बचाव करते हुये किसान भी तेंदुए से भिड़ गया। इसी बीच अक्षय लाल ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रजनीकांत से मिले राजा भैया, बोले- वो देश के सबसे बड़े महानायक, भेंट की बाबा विश्वनाथ की विभूति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हारी सीटें जीतने को BJP लाभार्थियों को बनाएगी हथियार, पांच-सात बूथों का क्लस्टर बनाकर एक प्रभारी नियुक्त
करीब बीस मिनट तक तेंदुए व किसान के बीच मल्लयुद्ध होता रहा तब तक लाठी डंडों से लैस होकर वहां सैकड़ों ग्रामीण आ गये। शोरगुल व टार्च की रोशनी देख तेंदुआ भाग गया। तेंदुआ के पंजे से अक्षय घायल हो गया था। जिसको लेकर परिजन सीएचसी सांडा गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे घर भेज दिया।
मामले को लेकर जब वन दरोगा नरेन्द्र पाल यादव से बात की गयी तो उन्होने बताया कि जमीन सूखी होने के चलते मौके से किसी भी प्रकार के पदचिह्न नहीं मिले हैं। हमले से कोई जंगली जानवर ही लग रहा है।