{"_id":"5e0ef962beab9832b47a24f5","slug":"a-high-speed-vehicle-hits-the-bike-two-died-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साले -बहनोई की मौत, घर में मचा कोहराम, आठ महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में साले -बहनोई की मौत, घर में मचा कोहराम, आठ महीने पहले हुई थी शादी
Fri, 03 Jan 2020 01:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र के अनमोल गांव के पास बुधवार देर रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार साले-बहनोई की जान ले ली। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक, मोहनलालगंज में गढ़ी निवासी संतोष कुमार (22) व अहमदपुर खालसा निवासी साले चंद्रिका (20) पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम में रहने वाले रिश्तेदार के घर आए थे।
विज्ञापन
वापसी में अनमोल गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां संतोष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, चंद्रिका को परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए, जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। परिवारीजनों के मुताबिक, दोनों मजदूरी करते थे। संतोष की शादी आठ महीने पहले रिया से हुई थी।
विज्ञापन