फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 दिन से लापता युवती का शव खेत में मिला, मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या का शक

Sat, 29 Feb 2020 07:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Feb 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
A girl's body found in Itaunja in lucknow.
रेप के बाद हत्या कर युवती का शव फेंके जाने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के इटौंजा इलाके से 17 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता 24 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार सुबह सरसों के खेत में मिलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने छानबीन की तो पास ही एक पॉलिथीन बैग पड़ा मिला, जिसमें युवती के फोटो, आधार कार्ड की कॉपी, बैंक की पासबुक, तीन ब्लाउज व कई जोड़ी कपड़े मिले। आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने शिनाख्त कर उसके परिवारीजनों से संपर्क किया। भाई ने बताया कि युवती 15 फरवरी को मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी। खोजबीन के बाद 25 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।



 

A girl's body found in Itaunja in lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की आशंका जताई है। बीकेटी के क्षेत्राधिकारी डॉ. हृदयेश कठेरिया का कहना है कि शव दस दिन से अधिक पुराना लग रहा है। युवती की मौत कब और कैसे हुई? उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई? यह पोस्टमार्टम में पता चलेगा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवती का शव सुबह अटेसुआ ग्राम पंचायत में मुन्नूपुरवा जाने वाली चक रोड पर कढ़िले मौर्य के सरसों के खेत में मिला था।
A girl's body found in Itaunja in lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों से सूचना पाकर इटौंजा थाना के प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर, महोना चौकी प्रभारी केके पटेल व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। शव बुरी तरह से सड़ गया था और कीड़े पड़े थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवती ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण लेने के साथ ही घर पर सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है व मां की मानसिक स्थिति गड़बड़ है। घर पर एक भाई है। भाई का कहना है कि बहन अक्सर एक-दो दिन के लिए सहेलियों के घर रुक जाती थी। इसलिए वह खामोश होकर बैठ गया और दस दिन बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
A girl's body found in Itaunja in lucknow.
हत्या - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती का मोबाइल फोन मौके से नहीं मिला है। फिलहाल, कॉल डिटेल के आधार पर तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग व अन्य बिंदु खंगाले जा रहे हैं। उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से मिले नंबरों की पड़ताल की जा रही है।

 
विज्ञापन
A girl's body found in Itaunja in lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
युवती के सोशल मीडिया अकाउंट भी दिखवाए जा रहे हैं। सहेलियों से संपर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और शव यहां खेत में फेंक दिया गया। युवती की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करके पुलिस मामले को भूल गई। पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर का ब्यौरा खंगालने तक की जरूरत नहीं समझी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed