{"_id":"5e59dc408ebc3ef3fa5c6f05","slug":"azam-khan-abdullah-azam-tanzeen-fatma-in-sitapur-jail-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में करवट बदलते गुजरी आजम खां की रात, मिलने पहुंची बहू ने बताए अंदर के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में करवट बदलते गुजरी आजम खां की रात, मिलने पहुंची बहू ने बताए अंदर के हालात
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेल जाने से पहले आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मखमली बिस्तर पर आराम फरमाने वाले सांसद आजम खां की रात शुक्रवार को सीतापुर जेल में करवटें बदलते कटी। कुछ ऐसा ही हाल उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम और एमएलए बेगम तंजीन फात्मा का भी था। वैसे तो जेल पहुंचने पर इस रईस फैमिली के चाहने वालों ने आराम की हर चीज जेल में पहुंचाने की कोशिश की। बिछौना, ओढना, तकिया सब बाहर से गया था। जेल प्रशासन ने भी सांसद, विधायक के प्रोटोकॉल का हवाला दे, मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन इन सबके बावजूद राजनैतिक रसूख रखने वाले इस परिवार की रात बेहद मुश्किल में कटी।
2 of 5
आजम खां से मिलकर बाहर आती बहू
- फोटो : अमर उजाला
जेल के सूत्रों के अनुसार अच्छी नींद न आने से आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्लाह सुबह पांच बजे ही उठ गए थे। शौच आदि के बाद दोनों ने वजू किया और फज्र की नमाज पढ़ी। उसके बाद चाय पी। चाय के बाद दोनों लोग तैयार हुए। बाद में नाश्ता किया। उसके बाद उनके मिलने वालों की आमद शुरू हुई। हालांकि उन्होंने जेल में खाने की कोई अलग से फरमाइश नहीं की।
3 of 5
आजम खां से मिलने के लिए इंतजार करते नेता
- फोटो : अमर उजाला
आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा का चिकित्सकों ने परीक्षण कर दवाएं दीं। दोनों लोग पहले से भी दवा खा रहे थे, लेकिन जेल में परिक्षण के बाद उन्हें और दवाएं दी गईं। सूत्र बताते हैं कि दोनों लोगों का शुगर, ब्लड प्रेशर चेक किया गया। दोनों के दिल की धड़कने धीमी और तेज होती रहीं। मुलाकात कर निकली खुद सांसद आजम खां की बहू सिजरा अदीब ने अपने सास, ससुर की पीड़ा बयां की। बोलीं, उनके परिवार के लोग काफी तकलीफ में है। अच्छे से खाना भी नहीं खाया। बैरकों में मच्छर लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आजम खां से मिलने आए लोगों को संभालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अपनी शायराना और चुभीली तकरीर के लिए मशहूर रामपुर के सांसद आजम खां भले ही जेल की सलाखों में हैं, लेकिन उनका अपने करीबियों से मिलने का अंदाज पुराना ही था। सूत्र बताते हैं कि वह सीतापुर जेल में लकदक कपड़ों में तैयार होकर जेल परिसर में कुर्सी पर बैठे। सूत्र बताते हैं कि जेल प्रशासन की ओर से आजम, उनकी पत्नी व बेटे के लिए कुर्सियां लगवाई गई थीं। साथ ही उनसे मिलने वालों के लिए भी कई कुर्सियों का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
पत्नी और बेटे के साथ जेल जाते आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद सांसद आजम खां को शायद जेल के बर्तनों में खाना रास नहीं आया, इसीलिए पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने उनके लिए तीन तौलिया व साथ में प्लेट, कटोरी, चम्मच, ग्लास आदि बर्तनों का डिब्बा जेल के अंदर भेजा। हालांकि सांसद के जेल पहुंचने के फौरन बाद ही कई भारी भरकम बैगों में उनकी जेल गृहस्थी का सामान उसी दिन गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।