फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fire broke out in a bus in jayas kotwali in Amethi.

Amethi: आग का गोला बनने से बची निजी बस, यात्रियों में मची अफरातफरी, निकल कर भागे

Fri, 25 Oct 2024 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

अमेठी जिले की जायस कोतवाली में एक बस से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
A fire broke out in a bus in jayas kotwali in Amethi.
बस से निकलता धुआं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी में चलती बस में अचानक बीच चौराहे तेज धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। धुआं निकलते ही बस में बैठे यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने धुएं पर काबू पाया। इस दौरान चौराहे पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


दरअसल, ये पूरा मामला जायस कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित नौगजी चौराहे का है जहां एक निजी बस जायस से रायबरेली की तरफ जा रही थी। बस अभी नौगजी चौराहे पर पहुंची ही थी कि बस से तेज धुंआ निकलने लगा। धुआं निकलते ही बस में बैठे आधा दर्जन यात्री बस से कूदकर मौके से भागे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पोस्टर-वॉर: सपा के '27 के सत्ताधीश' के जवाब में निषाद पार्टी का जवाब, खुद को बताया '27 का खेवनहार'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- हमें सीट नहीं जीत चाहिए; डिप्टी सीएम ने कहा- अपना दल भी मिलकर लड़ेगा


बस मे तेज धुआं उठते ही पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानदार अपने शटरों को गिराने में जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही जायस एसएचओ रवी सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और धुएं पर काबू पाया। इतना तेज धुआं बस से कैसे निकला इसकी जानकारी नहीं हो पाई लेकिन ड्राइवर के मुताबिक बस का ब्रेक शू जाम होने से ऐसा हुआ।

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी शिवकुमार ने बताया कि बस अड्डे से निकलकर बस रायबरेली की तरफ जा रही थी तभी नौगजी चौराहे के पास अचानक बस से तेज धुआं उठने लगा। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद आग को बुझाया गया। बस में धुआं निकलते ही पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed