{"_id":"63303516e9f6722a1410e163","slug":"a-dog-attacked-six-people-in-24-hours-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 24 घंटे के भीतर कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को बनाया निशाना, नौ वर्ष के बच्चे का पैर नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 24 घंटे के भीतर कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को बनाया निशाना, नौ वर्ष के बच्चे का पैर नोचा
Sun, 25 Sep 2022 04:31 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Sep 2022 04:31 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में कुत्तों का आतंक जारी है। एल्डिको कॉलोनी में एक कुत्ते ने एक के बाद एक छह लोगों को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन
इसी कुत्ते ने किया हमला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थिल एल्डिको कॉलोनी के सेक्टर दो में एक कुत्ते ने बीते 24 घंटे में छह लोगों को अपना निशाना बनाया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अगर ऐसा रहा तो किसी की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
नौ साल का हृदयांश शनिवार शाम करीब 7.00 बजे अपने घर के सामने पार्क में बने मंदिर की ओर जा रहा था कि तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसका पैर नोच डाला। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तब जाकर कुत्ते ने बच्चे को छोड़ा।
विज्ञापन
दूसरी घटना रविवार सुबह 7:00 बजे की है। मेट सायरा बानो कॉलोनी में काम करने आ रही थी कि तभी कुत्ते ने हमला बोल दिया और उसके पैर को नोच लिया। इसी के 15 मिनट बाद उसी आवारा कुत्ते ने समाचार पत्र वितरक अनुज अवस्थी का पैर दांतो से नोच लिया। अनुज किसी तरह अपना पैर छुड़ाकर भागे तो कुत्ते ने दोबारा हमला कर दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही कुत्ते ने घर के गेट से बाहर निकली बच्ची अभिश्री को निशाना बनाते हुए उसका पैर नोच लिया। उसके खून का रिसाव बंद नहीं हुआ था कि कुत्ते ने दो राहगीरों को भी काट लिया।