{"_id":"66f24b9b7f55b2f58b024326","slug":"a-crocodile-crawling-on-village-road-in-sitapur-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: गांव के खड़ंजे पर चलता मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों के होश उड़े, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: गांव के खड़ंजे पर चलता मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों के होश उड़े, वीडियो हो रहा वायरल
Tue, 24 Sep 2024 10:50 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:50 AM IST
सार
सीतापुर के एक गांव में खड़ंजे पर मगरमच्छ को चलता देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
खड़ंजे पर घूमता दिखा मगरमच्छ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा गांव के पास बेलवा जाने वाले मार्ग पर सोमवार देर रात एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देखकर राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा गांव के निकट बेलवा जाने वाले मार्ग पर एक मगरमच्छ खड़ंजे पर टहलता दिखाई दिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ देखे जाने के बाद मार्ग पर आवागमन रुक गया। मार्ग पर गुजर रहे चार पहिया वाहन के चालक ने कार की रोशनी में उसको देखकर वीडियो बनाया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि खड़ंजे पर एक छोटा मगरमच्छ चलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मगरमच्छ आगे जाकर सड़क के किनारे जंगल में चला गया। मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के निकट मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन