फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple gets 30 KG pulse as gift.

सीतापुर: दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में दी 30 किलो दाल

Sat, 31 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
A couple gets 30 KG pulse as gift.

वाह री दाल! तुम इतनी कीमती हो गई कि अब तोहफे में भी दी जाने लगी। वाकया सीतापुर के कमलापुर का है। शहनाइयों की गूंज के बीच मेहमानों का स्वागत कर रहे दूल्हा-दुल्हन उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें शादी के तोहफे में 30 किलो अरहर की दाल दी गई।

विज्ञापन


खुशी के लम्हों के दौरान यह तोहफा देख हर शख्स कुछ देर के लिए हैरान रह गया। फिर, उनके चेहरे पर मुस्कुराहट तैर गई। दूल्हे ने भी इन दोस्तों का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे सबसे बेहतरीन तोहफा करार दिया।
विज्ञापन


दरअसल, कमलापुर में रहने वाले सिराज का गुरुवार को दावत-ए-वलीमा था। पंडाल में स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व अन्य मेहमानों का इस्तकबाल कर रहे थे। गिफ्ट में इस नवविवाहित जोड़े को तरह-तरह की चीजें मिल रही थीं। कुछ मेहमान नजराने के तौर पर नकदी दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैकेट लेकर हैरानी से निहारता रहा दूल्हा

A couple gets 30 KG pulse as gift.

इसी बीच लखनऊ में रहने वाले सिराज के दोस्त आलोक, अभय और सरौरा के आसिफ खां पहुंचे और स्टेज पर बैठे दूल्हे सिराज को तोहफे में अरहर की दाल के 10-10 किलो के तीन पैकेट थमा दिए। सिराज पैकेट लेकर हैरानी से उन्हें निहारने लगे।

आसपास मौजूद लोग भी हैरत भरी निगाहों से उन्हें देखने लगे। लम्हे भर में ही माजरा समझ आते ही खिलखिलाहटों का दौर चल निकला। सभी इस अनोखे तोहफे की तारीफ करने लगे।

सिराज ने अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हुए उनके इस बेहतरीन नजराने को सिर-आंखों से लगा लिया। कहा- आज की शाम ही नहीं, मेरी शादी भी इस तोहफे से यादगार बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed