{"_id":"6620adbec06a029dc70924e9","slug":"a-couple-commits-suicde-in-masauli-thana-kshetra-in-barabanki-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: जुदा होने के डर से प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी, विवाहित थी युवती, दोनों का धर्म था अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: जुदा होने के डर से प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी, विवाहित थी युवती, दोनों का धर्म था अलग
Thu, 18 Apr 2024 10:51 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:51 AM IST
सार
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने जुदा होने के डर से ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों अलग-अलग धर्मों के थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव पाए गए हैं। दोनों अयोध्या जिले के हैं। युवती मुस्लिम तो युवक हिंदू धर्म का है। आज युवक की वरीक्षा थी जबकि युवती की शादी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार बाराबंकी गोंडा रेल मार्ग पर पहलीपर गांव के पास सुबह ग्रामीणों ने करीब 25 वर्ष के युवक और 22 वर्षीय युवती के शव पड़े देखे। करीब 50 मीटर दूर पर एक बाइक भी खड़ी थी। लग रहा था कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार दुबे के रूप में हुई है जबकि युवती इसी गांव की निवासी माहे निगार है। मौके से मिले आधार कार्ड से इनकी पहचान हुई है। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक युवक के चाचा हरिशरण दुबे ने बताया कि शैलेंद्र की आज वरीक्षा थी। उसकी शादी तय है।
विज्ञापन
दोनों एक दिन पहले शाम को दवा के बहाने गांव से निकले थे। युवती का विवाह अमेठी जिले में हो चुका है और उसका पति सऊदी अरब कमाने गया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि जुदा होने के डर से दोनों ने आत्महत्या कर मौत को गले लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।